शाहरुख ने फैंस के लिए रिलीज किया अपनी अगली फिल्म का लुक, आप भी देखिए जरूर

Update: 2017-11-06 06:03 GMT

मुंबई: जन्मदिन को सेलीब्रेट करके शाहरुख खान ने आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म की पब्लिक डिमांड को देखते हुए शाहरुख ने अपना लुक रिलीज किया है। उन्होंने ट्विटर पर आनंद एल राय की फिल्म में अपना पहला लुक जारी किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- आनंद की फिल्म के सेट पर अपने शूट का इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने ब्लैक शर्ट पहनी है। शाहरुख का यह लुक उनके चॉकलेटी हीरो वाले अंदाज की याद दिलाता है।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ट्विटर पर 30 लाख से भी ज्यादा फोलोवर्स हैं। उनका यह लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आनंद एल राय की फिल्म में वह बौने इंसान का किरदार निभाएंगे, जिसमें उन्हें VFX की मदद से बौना दिखाया जाएगा। इसमें उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा होंगी। इससे भी बड़ी दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में इन तीनों सितारों के अलावा भी बॉलीवुड की कई हस्तियां एकसाथ दिखेंगी।

Tags:    

Similar News