Shamshera Song Fitoor: फिल्म शमशेरा का गाना 'फितूर' हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे रणबीर-वाणी

Shamshera Song Fitoor Released:फिल्म शमशेरा का एक और गाना रिलीज़ हो गया है। ये एक रोमांटिक सांग है। जिसमे रणबीर कपूर और वाणी कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Update: 2022-07-07 12:12 GMT

Shamshera Song Fitoor Released (Image Credit-Social Media)

Shamshera Song Fitoor Released: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) , वाणी कपूर (Vaani Kapoor) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) स्टारर फिल्म शमशेरा का इंतज़ार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं वहीँ अब इसका एक और गाना रिलीज़ हो गया है। ये एक रोमांटिक सांग है। जिसमे रणबीर कपूर और वाणी कपूर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। आप भी देखिये फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera ) का दूसरा 'शमशेरा' का दूसरा गाना 'फितूर।'

फिल्म शमशेरा बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार है लोगों को इस फिल्म का काफी समय से इंतज़ार था। ये फिल्म सिनेमाघरों में 22 जुलाई 2022 को रिलीज़ होने वाली है। वहीँ फिल्म मेकर्स ने इसका दूसरा गाना 'फितूर' (Fitoor) आज रिलीज़ कर दिया है वहीँ लोग इसे काफी पसंद कररहे हैं। इस गाने को अपनी आवाज़ दी है अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने। साथ ही फिल्म का संगीत मिथुन ने दिया है। फिल्म को लेकर फैंस और फिल्म मेकर्स स्टार्स सभी को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है।

फिल्म का ट्रेलर देखकर हमने आपको बताया था कि इस फिल्म में रणबीर का डबल रोल है जिसे लेकर भी ये फिल्म काफी खास होने वाली है क्योकि ऐसा पहली बार होगा जब रणबीर डबल रोल में दिखेंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म में पहली बार वाणी कपूर और रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। रणबीर कपूर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस भी काफी बेताब है क्योकि वो लगभग 4 साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त भी अहम भूमिका में नज़र आ रहे हैं। जिसके लिए उन्हें फैंस ने काफी सराहा था। उनका रोल फिल्म में काफी दमदार नज़र आ रहा है।

फिल्म शमशेरा का इससे पहले 'जी हुजूर' गाना रिलीज हो चुका है जिसे काफी पसंद किया गया था। और अब 'फितूर' गाने ने दिलों को जीत लिया है। ये एक रोमांटिक सांग है जिसमे रणबीर-वाणी की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। गाने को काफी ख़ूबसूरती से फिल्माया भी गया है। इसमें रेगिस्तान से लेकर समंदर तक हर सीन को काफी अच्छे से दिखाया गया है। वहीँ रणबीर का रोमांटिक अंदाज़ के कहने ही क्या।

Full View

रणबीर कपूर ने इस गाने को लेकर कहा,'मैं फितूर गाने को बेहद पसंद करता हूँ। ये एक काफी प्यारा रोमांटिक सांग है। जिसे म्यूजिक से प्यार करने वाले काफी पसंद करेंगे। फितूर एक पागलपन है जिसे बड़े पर्दे पर देखना काफी शानदार होने वाला है।'साथ ही रणबीर ने शमशेरा के और गानों के बारे में भी बात की उन्होंने कहा,' शमशेरा फिल्म एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर है,इसलिए इसके गाने भी उसी दौर के हिसाब से फिट किये गए हैं। फिल्म में कई अलग अलग तरह के गाने हैं जिन्हे कमाल के म्यूजिक के साथ बनाया गया है। ये सभी गाने मुझे काफी पसंद आये हैं और मैं उम्मीद करता हूँ सभी को इसके गाने काफी पसंद आएंगे। '

Tags:    

Similar News