ये क्या किया शर्लिन! अब तो सारी हदें ही पार कर डाली, देखें ये मोशन पोस्टर

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेसेज का नाम लिया जाए और उसमें शर्लिन चोपड़ा का नाम न हो ऐसा हो नहीं सकता। शर्लिन अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी फेमस है।

Update: 2023-08-23 13:39 GMT

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेसेज का नाम लिया जाए और उसमें शर्लिन चोपड़ा का नाम न हो ऐसा हो नहीं सकता। शर्लिन अपने बोल्ड अंदाज के लिए काफी फेमस है। हालही शर्लिन की सुपर हॉट, शार्ट फिल्म का मोशन पोस्टर लॉन्च हो गया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा 'टाइम पास', 'रैड स्वस्तिक' और 'गेम' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी है।

Full View

वो अपने हॉट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं और सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब शर्लिन खुद ही फिल्में लिखकर उन्हें प्रोड्यूस कर रही हैं। साथ ही अब रैपर के तौर पर भी अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी देखें:चुनाव 2019: तो इसलिए हरियाणा से ज्यादा महाराष्ट्र पर है बीजेपी का फोकस

खुद के ऐप पर करती हैं फिल्में शेयर

Full View

एक्ट्रेस आज-कल अपनी खुद की ऐप पर ही फिल्में रिलीज कर रही हैं और अभी फिल्म शी किल्स का पोस्टर रिलीज हुआ। यह पोस्टर भी काफी बोल्ड है, जिसमें एक लड़की लिंगरी में चाकू लेके खड़ी है, जिसमें सिर्फ लड़की के पैर ही दिख रहे हैं। हाल ही में उनके रैप सॉन्ग 'कतार' को बहुत ही अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा उनकी शार्ट फिल्म 'द लास्ट विश', जो पिछले हफ्ते शर्लिन चोपड़ा एप पर रिलीज़ हुई थी, उसने 24 घंटे में 10 लाख की कमाई की थी।

इस बार भी शर्लिन चोपड़ा अपने हॉट अंदाज में नजर आने वाली है। उन्होंने अपनी आने वाली शार्ट फिल्म "शी किल्स" का मोशन पोस्टर अपने सोशल साईट पर शेयर किया है। यह मूवी इसी हफ्ते शर्लिन चोपड़ा ऐप पर रिलीज़ होने वाली है।

ये भी देखें:क्या विराट इस बार भी मना पाएंगे अनुष्का के साथ करवाचौथ?

Full View

हम आपको बता दें की शर्लिन चोपड़ा पहली ऐसी भारतीय है जिन्होंने प्लेबॉय मैगज़ीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। शर्लिन चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों में छोटे किरदार से की थीं। लेकिन अब वे अपने हिसाब से फिल्मों की कहानियां तैयार कर रही हैं और उसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं। वैसे वो अपने सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

Tags:    

Similar News