गणपति पूजा व विसर्जन में शिल्पा शेट्टी ने परिवार संग मचाया धमाल,देखिए वीडियो व फोटोज

गणेश चतुर्थी का त्योहार बॉलीवुड में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्यादातर स्टार गणपति रखते हैं और धूमधाम से विसर्जन करते है। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा शेट्टी ने गणपति पूजा की और धूमधाम से परिवार के साथ गणेशजी का विसर्जन किया है। जहां गणपति स्थापना में शिल्पा   पीले कपड़ों में नजर आई।

Update: 2023-03-21 07:48 GMT

जयपुर: गणेश चतुर्थी का त्योहार बॉलीवुड में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। ज्यादातर स्टार गणपति रखते हैं और धूमधाम से विसर्जन करते है। हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा शेट्टी ने गणपति पूजा की और धूमधाम से परिवार के साथ गणेशजी का विसर्जन किया है। जहां गणपति स्थापना में शिल्पा पीले कपड़ों में नजर आई।

Full View

उन्होंने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, "मेरा गंजू राजा लौट गया। बाधाओं को दूर करने वाले सफलता के ईश्वर। वह इस गणेश चतुर्थी में हमें आशीर्वाद दें। जहां मैं आध्यात्मिक हूं और सभी त्योहार मनाती हूं, वहीं, धरती माता के प्रति भी जिम्मेदार हूं और हमने ईको फ्रेंडली मूíत लाने की परंपरा बरकरार रखी है।"

Full View

शिल्पा शेट्टी ने हर साल की तरह इस बार भी डेढ़ दिन के गणपति बिठाया था। और ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को धूमधाम से विदा किया। विसर्जन से पहले विधिवत पूजा की गयी। इस दौरान शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ जमकर डांस किया।

Full View

शिल्पा अपने घर में ही बप्पा को एक छोटे से कृत्रिम तालाब में गणपति बप्पा को विसर्जित करती हैं। शिल्पा ने बप्पा की विदाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा- गणपति को विदा करना हमेशा ही मुश्किल होता है। हमारे गन्नू चल पड़े हैं और हम उन्हें एक ख़ास अंदाज़ में भेज रहे हैं, इस वादे के साथ की वो अगले साल फिर आएंगे।

Full View

Full View

Tags:    

Similar News