शिल्पा पर धोखाधड़ी केस: अब इस मामले में फंसे राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी, मुंबई में FIR दर्ज

Cheating Case: शिल्पा और राज कुंद्रा पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-11-14 09:01 GMT

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा ( फोटोः सोशल मीडिया)

Cheating Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra ) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। अश्लील फ़िल्में (porn film) बनाने के मामले में फंसने के बाद अब धोखाधड़ी मामले में भी उनका नाम सामने आया है। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का नाम भी इसमें शामिल है। दोनों के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला (dhokha dhadi case)  दर्ज हुआ है।

ख़बरों की माने तो नितिन बराई नामक एक शख्स ने FIR दर्ज (FIR) कराया है। नितिन बराई ने शिल्पा और राज कुंद्रा पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस शख्स का कहना है कि शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014 में 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी (dhokha dhadi case) की थी।

इस शिकायत के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी गयी है। मुंबई पुलिस जल्द आरोपियों से पूछताछ कर सकती है।

बता दें, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पहले से ही अश्लील फ़िल्में बनाने और उन्हें डिजिटल माध्यम से प्रसारण करने के आरोप में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। 2 महीने राज कुंद्रा ने जेल में बिताए थे। फिलहार वो जमानत पर जेल से बाहर हैं।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी (photo : सोशल मीडिया )

परिवार के साथ हिमाचल में शिल्पा शेट्टी

वही जेल से बाहर आने के बाद शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के साथ बहुत कम नज़र आती हैं । हालांकि कुछ दिन पहले दोनों की तस्वीरें साथ में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वो इन दिनों अपने परिवार के साथ हिमाचल पहुंची हुईं हैं। जहाँ उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ धर्मशाला स्थित बगलामुखी मंदिर ने दर्शन किया।

राज कुंद्रा (फोटो : सोशल मीडिया )

सोशल मीडिया से दूर राज कुंद्रा

एक तरह शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया (shilpa shetty social media) पर एक बार फिर से एक्टिव दिख रही हैं। वो अपनी और अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसमें उनके पति कही नज़र नहीं आते, तो दूसरी तरफ राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है और सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए हैं।

Tags:    

Similar News