78 साल की उम्र मे हुआ इस एक्टर का निधन, शोले में कालिया के लिए हुए थे मशहूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजू खोटे का 78 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। विजू खोटे ने मुंबई के गावदेवी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है।

Update:2023-06-22 11:30 IST
78 साल की उम्र मे हुआ इस एक्टर का निधन, शोले में कालिया के लिए हुए थे मशहूर

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजू खोटे का 78 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया है। विजू खोटे ने मुंबई के गावदेवी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है। जानकारी के मुताबिक, विजू खोटे की पिछले कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी और उनकी इलाज चल रहा था। अभिनेता विजू खोटे ने बॉलीवुड, मराठी और अन्य भाषाओं में अपना योगादान दिया है।

यह भी पढ़ें: बेहद बुरी खबर! WhatsApp इस दिन से नहीं करेगा काम

विजू खोटे, शोले में किए गए कालिया रोल के लिए बेहद मशहूर थे। इनका शोले फिल्म का डायलॉग, सरदार मैंने आपका नमक खाया है सबके बीच बेहद लोकप्रिय है। इन्होंने अपने एक्टिंग से हिन्दी सिनेमा में सबका दिल जीत लिया था। विजू खोटे साल 1964 से फिल्मी दुनिया से जुड़े थे।

इन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 300 हिन्दी और मराठी फिल्में की हैं। विजू खोटे ने अंदाज अपना-अपना, बेटा हो तो ऐसा, आशिक आवारा, कर्ज चुकाना है, अफसाना प्यार का, बेनाम बादशाह, कफन, कयामत से कयामत तक, कर्ज, शोले, मेला, आग, खिलाड़ी 420, जाने भी दो यारों (वेब सीरीज) जैसी फिल्मों में अपनी महत्वपूर्ण योगदान निभाया है।

Full View

यह भी पढ़ें: खतरे में UP-बिहार! प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 102 साल बाद हो रहा ये काम

Tags:    

Similar News