Shraddha Kapoor Lamborghini: कौन है ये लड़की? जिससे करोड़ों की गाड़ी की पूजा करा रहीं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Bought Lamborghini: श्रद्धा कपूर अपनी करोड़ों की कार की पूजा एक लड़की से कराते नजर आ रहीं हैं, ऐसे में सबके मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिरकार वो लड़की कौन है? तो आइए आपको बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-10-26 12:40 GMT

Shraddha Kapoor Bought Lamborghini (Photo- Social Media)

Shraddha Kapoor Bought Lamborghini: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों एक बेहद ही खास वजह से सुर्खियां बटोर रहीं हैं। जी हां! और वो खास वजह है, उनकी नई कार। दरअसल श्रद्धा कपूर विजयादशमी के दिन अपनी नई Lamborghini घर लेकर आईं हैं और तभी से वह लगातार चर्चा में बनीं हुईं हैं। Lamborghini के साथ श्रद्धा कपूर के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं और उन्ही में से एक वीडियो में श्रद्धा अपनी करोड़ों की कार की पूजा एक लड़की से कराते नजर आ रहीं हैं, ऐसे में सबके मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिरकार वो लड़की कौन है? तो आइए आपको बताते हैं।

एक लड़की से करोड़ों की गाड़ी की पूजा करा रहीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर अपने नेक दिल के लिए जानी जाती हैं। अपनी सादगी और सरल अंदाज से श्रद्धा कपूर हर किसी का दिल जीत लेती हैं और अब एक बार फिर वह अपने सरल स्वभाव के कारण अपने फैंस की नजरों में बहुत ऊपर उठ चुकीं हैं। दरअसल जैसा कि हमने आपको बताया कि श्रद्धा कपूर ने नई कार खरीदी है। अब घर पर नई कार आई हो तो भला उसकी पूजा ना की जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहें हैं, जिसमें पंडित श्रद्धा कपूर की इस ड्रीम कार की पूजा करते दिखाई दे रहें हैं।


इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें श्रद्धा कपूर की इस कार की पूजा एक नन्ही सी बच्ची करते दिख रही है। जी हां!! दरअसल पंडित के बाद श्रद्धा कपूर अपनी कार की पूजा करने जा रही होती हैं कि उनके साथ एक छोटी बच्ची भी नजर आती है, जिससे श्रद्धा अपनी कार की आरती करवाती हैं।


कौन है वो लड़की

श्रद्धा कपूर के साथ वीडियो में नजर आ रही वो लड़की वैसे तो अभिनेत्री की कुछ भी नहीं लगती। जी हां! अक्सर ही आपने सेलेब्स के वीडियो में देखा होगा कि बहुत सारे बच्चे सेलेब्स को घेर लेते हैं, वह बच्ची भी उन्हीं में से थी। श्रद्धा कपूर ने उस बच्ची से अपनी कार की पूजा करवाई, इस नजारे ने हर किसी का दिल छू लिया। वहीं जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, यूजर्स भी श्रद्धा कपूर की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएं।

Full View

इतने करोड़ की है श्रद्धा कपूर की Lamborghini

श्रद्धा कपूर की Lamborghini की कीमत 4 करोड़ से अधिक बताई जा रही है, इसका कलर रेड है। वहीं एक वीडियो में श्रद्धा अपनी नई कार को चलाते हुए दिख रहीं हैं और कह रहीं हैं कि ये कार नहीं रथ है।

Tags:    

Similar News