Stree 3 Update: स्त्री 3 की कहानी रिलीज से पहले लीक, अक्षय कुमार का होगा अहम रोल

Stree 3 Movie Story In Hindi: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की फिल्म Stree 2 रिलीज हो चुकी है, जिसके साथ ही स्त्री 3 की कहानी पता चल गई

Update: 2024-08-15 06:50 GMT

Stree 3 Movie Story In Hindi (Image- Social Media) 

 Stree 3 Movie Update: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) , राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की फिल्म Stree 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। स्त्री 2 (Stree 2) ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तलहका मचा कर रख दिया है। Stree 2 की एडवांस बुकिंग से ही पता चल गया था कि Stree 2 Movie बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। तो वहीं Stree 2 की कहानी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है। Stree 2 के साथ ही स्त्री 3 मूवी (Stree 3 Movie) की कहानी पता चल गई। चलिए जानते हैं स्त्री 3 के बारे में 

स्त्री 3 की कहानी क्या होगी (Stree 3 Movie Story In Hindi)-

स्त्री 2  (Stree 2 Movie) के ट्रेलर लांच में ही Stree के मेकर्स ने दर्शकों को स्त्री 3 के बारे में जानकारी साझा की थी। तो वहीं आज Stree 2 के रिलीज होने के साथ ही साथ Stree 3 कंफर्म हो गई है। तो वहीं Stree 3 की कहानी भी पता चल गई है। बता दे कि Stree 2 में इस बार स्त्री का नहीं जिसकी वजह से स्त्री की उत्पत्ति हुई यानि सिरकटे की कहानी को दर्शाया गया है। इस बार Stree 2 में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी के अलावा अक्षय कुमार के रोल की ज्यादा चर्चा हुई है। भले ही Stree 2 में अक्षय कुमार ने कैमियो रोल किया हो। लेकिन जितने भी टाइम अक्षय कुमार स्क्रीन पर नजर आए हैं। उनके रोल ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है। 

स्त्री 2 की कहानी (Stree 2 Movie Story) की शुरूआत वहीं से होती हैं। जहाँ से स्त्री का अंत होता हैं, अब चंदेरी गाँव में स्त्री का आतंक खत्म हो चुका है। लेकिन आज भी स्त्री के चर्चे होते हैं। लोग उसपर नाटक करते हैं। तो वहीं लोग स्त्री से जुड़ी कहानियाँ सुनाते हैं। चंदेरी गाँव को लड़कियाँ छोड़कर जा रही है। धीरे-धीरे गाँव में लड़कियों की कमी होती है। लेकिन लोगों को पता नहीं होता है कि चंदेरी गाँव से लड़कियाँ जा नहीं रही हैं गायब हो रही है। जिसके साथ ही विक्की के पिता को उसकी शादी की चिंता होती है। लेकिन विक्की अभी भी श्रद्धा के ही सपने देखता है। सोचता है वो फिर दुबारा आएगी। जिसके बाद धीरे-धीरे लोगों को पता चलता है कि गाँव में एक नया भूत आ गया है। जिसकी वजह से स्त्री की उत्पत्ति हुई थी। यानि सरकटे कि, फिल्म के अंत में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एंट्री हैं। जो एक नए राज का खुलासा करती हैं। 

जिसके साथ ही Stree 3 की कहानी के बारे में दर्शकों द्वारा अंदाजा लगाया जाता है। स्त्री 3 (Stree 3) में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं इसके साथ ही सरकटे और स्त्री के साथ ही चंदेरी गाँव के अन्य राज से भी पर्दा उठेगा। Stree 3 की पूरी कहानी फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी। 

स्त्री 3 कब रिलीज होगी (Stree 3 Release Date In Hindi)-\

स्त्री 3 कब रिलीज होगी। Stree 2 के साथ ही दर्शकों के मन में इसको लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। खबरों कि माने तो Stree 3 के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना होगा। यानि स्त्री 3 सिनेमाघरों में 2027 तक रिलीज हो सकती है। लेकिन मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर किया प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। 

Tags:    

Similar News