Shraddha Kapoor Birthday: बर्थडे के दिन श्रद्धा कपूर ने की फैंस से मुलाकात, वडापाव का भी लिया आनंद

Shraddha Kapoor Birthday Celebration: श्रद्धा 36 साल की हो चुकी हैं, आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और ऐसे में उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट किया।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-03-03 14:38 GMT

Shraddha Kapoor Birthday Pic ( Photo- Social Media)

Shraddha Kapoor Birthday Celebration: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहीं हैं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। फैंस और दोस्त उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहें हैं। ट्विटर पर भी Happy birthday Sharddha Kapoor ट्रेंड कर रहा है।

श्रद्धा 36 साल की हो चुकी हैं और इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" के प्रमोशन में बिजी चल रहीं हैं। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है और ऐसे में उन्होंने अपने इस खास दिन को अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट किया।


बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो आया सामने

श्रद्धा कपूर का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश करने के लिए उनके घर के बाहर पहुंच गए। वहीं एक्ट्रेस ने भी फैंस को निराश नहीं किया और बाहर आकर अपनी कार के रूफ टॉप से सभी से मुलाकात की, और इतने प्यार के लिए फैंस का हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया।

फैंस से मिले गिफ्ट, तो वहीं ऑटोग्राफ भी दिया

श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के साथ काफी समय बिताया, उनके साथ तस्वीरें भी खींची। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आईं। वहीं फैंस एक्ट्रेस के लिए ढेर सारा गिफ्ट भी लेकर आए थे। यही नहीं श्रद्धा कपूर ने फैंस को जमकर ऑटोग्राफ भी दिए। श्रद्धा कपूर की फैंस के साथ की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


वडापाव का भी लिया आनंद

अपने खास दिन पर एक्ट्रेस अपनी डाइटिंग भी भूल गई और स्ट्रीट फूड का जमकर आनंद लिया। श्रद्धा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पपराजी के बीच घिरी नजर आ रहीं हैं। उस विडियो में वह प्लेट में ढेर सारा गरम-गरम वडापाव लिए उसे खाती नजर आ रहीं हैं, साथ ही उसकी तारीफ भी कर रहीं हैं।

केक खाते हुए शेयर की फोटो

एक्ट्रेस ने आज के दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें उनके सामने टेबल पर केक रखा नजर आ रहा है। फोटो में श्रद्धा की प्यारी मुस्कुराहट के फैंस दीवाने हो गए हैं। उस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने फैंस से बर्थडे विश भी मांगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे विश करो मुझे, लेकिन कुछ अलग क्रिएटिव स्टाइल में।" 


Tags:    

Similar News