सायना के रोल में श्रद्धा कपूर का नाम फाइनल, पहले चर्चा में था इस एक्ट्रेस का नाम

Update: 2017-04-27 05:11 GMT

मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड में बायोपिक का चलन जोरों पर है। धोनी और सचिन पर बायोपिक बनने के बाद अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला है। बैंडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का। बुधवार को इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है। इस फिल्म में सायना नेहवाल के रोल में श्रद्धा कपूर होंगी।

आगे...



अमोल गुप्ते के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर श्रद्धा कपूर का कहना है कि बैंडमिंटन स्टार का रोल प्ले करना उनके लिए सम्मान की बात है। श्रद्धा ने बुधवार को ट्विटर के जरिए इसकी घोषणा की। श्रद्धा ने ट्वीट किया, सायना नेहवाल..पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी..एक भारतीय खिलाड़ी. लाखों लोगों की प्रेरणास्रोत..वास्तव में युवाओं की आदर्श।

आगे...



उन्होंने कहा, अगली फिल्म सायना में काम करना उनके लिए सम्मान की बात है। फिलहाल अपनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में कि इस फिल्म के लिए तैयारी करना उनकी लिए बहुत चुनौतपूर्ण है। सायना का निर्माण टी-सीरीज फिल्म कर रही है।

आगे...

श्रद्धा से पहले दीपिका पादुकोण को इस रोल में देखा जा रहा था, लेकिन फाइनली श्रद्धा ने ये अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही लगातार सायना और श्रद्धा को सोशल मीडिया पर बधाईयां मिल रही हैं। श्रद्धा एक बायोपिक फिल्म हसीना : द क्वीन ऑफ मुंबई में भी काम कर रही है, इसमें वह अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का रोल कर रही है। इसमें उनके भाई सिद्धांत कपूर दाऊद के रोल में नजर आएंगे। श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म मई में 19 को रिलीज होने वाली है।

Tags:    

Similar News