Singham Again Update: सिंघम अगेन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर

Singham Again Release Date: अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, बता दे कि फिल्म की रिलीज डेट में एक बार फिर किया गया बदलाव

Update: 2024-04-24 09:58 GMT

Singham Again Release Date

Singham Again Update: अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म सिंघम (Sigham Again) का सीक्वल बनने जा रहा है, जबसे दर्शकों को फिल्म के सीक्वल के बारे में पता चला है, तब से उनसे इंतजार नहीं हो पा रहा है क्योकि सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है और अभी तक इसके दो भाग बन चुके है, जोकि बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद भी किए गए थें। तो वहीं अब सिंघम अगेन को लेकर रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) काम कर रहे है। इस साल अजय देवगन (Ajay Devgn) की बैक टू बैक कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें सिंघम अगेन एक है। ये फिल्म इस बार और भी ज्यादा खास होने वाली है क्योकि फिल्म में एक साथ कई सारे बॉलीवुड स्टर नजर आने वाले है। तो चलिए जानते है, सिंघम अगेन कब रिलीज (Singham Again Release Date) होगी व इस फिल्म में कौन-कौन से एक्टर एक्ट्रेस नजर आएंगे व अन्य जानकारी

सिंघम अगेन कब रिलीज होगी (Singham Again Release Date)-

बता दे कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन की फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार रोहित शेट्टी व अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जिसके बारे में कहा जा रहा था कि इस फिल्म की टकराव अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म Puspa 2: The Rule से होगी। लेकिन ऐसा नहीं है रोहित शेट्टी ने इस फिल्म को लेकर ताजा अपडेट्स आई थी जिसके अनुसार कहा जा रहा था कि, सिंघम अगेन इस साल दिवाली (Sigham Again Kab Aayegi) के अवसर पर रिलीज होगी। 

लेकिन एक बार फिर सिंघम अगेन के रिलीज डेट को लेकर ताजा अपडेट सामने आई हैं। जिसके अनुसार कहा जा रहा है, कि फिल्म Singham Again इस साल नहीं रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट को आगे यानि 2025 तक बढ़ा दिया गया हैं। लेकिन अभी ये सिर्फ खबरें ही आई हैं, मेकर्स ने इसपर किसी प्रकार का रिस्पांस नहीं दिया हैं। 

सिंघम अगेन कास्ट (Cast Of Singham Again)-

सिंघम अगेन में इस बार अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) व दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। तो वही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) विलेन का किरदार निभाएंगे व रणबीर सिंह (Ranveer Singh) का कैमियो होगा।

सिंघम अगेन बजट (Singham Again Budget)-

यदि हम अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की बात करे तो फिल्म का बजट इस बार काफी ज्यादा बताया जा रहा है। इसके साथ ही साथ अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भी फिल्म के लिए एक मोटी रकम ली है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और अजय देवगन (Ajay Devgn) इसे मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है। साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम आईं थी। जिसमें अजय देवगन काजल अग्रवाल के अपोजिट लीड रोल में थे। इस फिल्म के लिए अजय ने 6 करोड़ लिया था। इसके बाद सिंघम रिटर्न आयी थी, जिसमें अजय देवगन के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने 20 करोड़ चार्ज किया था। जोकि पहले की तुलना में 4गुना ज्यादा थी।

इस बार सिंघम रिटर्न में अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म की बजट का 20 प्रतिशत हिस्सा ले रहे है। बता दे कि सिंघम अगेन का बजट 250 करोड़ (Singham Again Budget) है। जिसका मतलब हुआ कि फिल्म के लिए अजय देवगन 50-60 करोड़ लेंगे।

सिंघम अगेन की कहानी क्या है? (Singham Again Story)-

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) व अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म सिंघम अगेन की स्टोरी हर बार की तरह इस बार भी कॉप पर आधारित होगी। जो कि देश के दुश्मनों से लड़ता हुआ नजर आएगा और फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। लेकिन अभी Singham Again की पूरी कहानी बता पाना थोड़ा मुश्किल होगा।

Tags:    

Similar News