Sonakshi Sinha Husband: क्या यही हैं सोनाक्षी के होने वाले पति, Birthday पर जानें ये खास बात

Sonakshi Sinha Husband: सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) का 2 जून को हैपी बर्थडे(Happy Birthday) होता है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-01 17:46 GMT

सोनाक्षी सिन्हा (फोटो-सोशल मीडिया)

Sonakshi Sinha Husband: बॉलीवुड की बेहद चर्चित हिरोइन सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) का 2 जून को हैपी बर्थडे(Happy Birthday) होता है। सोनाक्षी अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के नक्शे-कदमों पर चलकल आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। फिल्मों में आने के लिए सोनाक्षी ने अपने आप को फिट रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

वैसे तो सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्होंने मुंबई के नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में कोर्स किया। लेकिन इन्होंने अपना करियर बॉलीवुड के लिए आगे बढ़ाया। सोनाक्षी अक्सर चर्चाओं में छाई रहती हैं। साथ ही सोनाक्षी शादी को लेकर भी बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियां समेटती रहती हैं।

सोनाक्षी की रोमांटिक लाइफ

सोनाक्षी की रोमांटिक लाइफ की बात करें तो ये बंटी सचदेवा के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रही थी। बीच में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बड़ा खुलासा किया था। जिसमें सोनाक्षी ने ना सिर्फ ये बताया था कि उनका दूल्हा कैसा होना चाहिए, बल्कि उसके साथ ये भी बताया था कि उनका दिल किस एक्टर पर आया था।

सोनाक्षी ने उस इंटरव्यू में कहा था 'मेरा होने वाला पति मुझे स्पेस दे, ना कि मुझे बंधन में रखे।' इसके साथ ही सोनाक्षी ने दुल्हन के लिए भी एक नसीहत दी कि जिसे चाहो उसी से शादी करो, लेकिन गलत कारणों के चलते कभी शादी ना करें।

फिर जब सोनाक्षी से ये पूछा गया था कि उनका किस एक्टर पर क्रश है तो सोनाक्षी ने बॉलीवुड के सुपरहिरो ऋतिक रोशन का नाम लिया था। आगे सोनाक्षी ने कहा 'मैंने जब ऋतिक को फिल्म 'कहो ना प्यार है' में पहली बार देखा तब से उनपर क्रश है।

जिस समय ऋतिक रोशन की फिल्म कहो ना प्यार आई थी, उस समय सोनाक्षी की मात्र 13 साल थी और ऋतिक 26 साल के थे। जीं हां फिल्म 'कहो ना प्यार है' साल 2000 में रिलीज हुई थी।

रामायण नाम इसलिए

वैसे अभी तो सोनाक्षी सिन्हा सिंगल हैं लेकिन ऐसी भी खबरें हैं कि वह सलमान खान के छोटे भाई और एक्टर सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा के साथ अफेयर थी। इसके साथ ही वे दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन फिर किन्ही कारणों से उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं सोनाक्षी यानी सोना का नाम अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के साथ भी चर्चा में आ चुका है।

सोनाक्षी अपने पिता के साथ ही मुंबई के जिस घर में रहती हैं उसका नाम रामायण है। सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा का ये आलीशान घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू में है। इस घर को शत्रुघ्न सिन्हा ने सन् 1972 में खरीदा था। जिस समय शत्रुघ्न सिन्हा ने ये बंगला खरीदा था, उस समय इसकी कीमत अमिताभ बच्चन के जलसा से भी काफी ज्यादा थी। सोनाक्षी के दो भाई हैं जिनका नाम लव और कुश है। 


ऐसे में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक रियलिटी शो में घर के नाम को लेकर एक खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के बंगले का नाम रामायण क्यों रखा गया। सोनाक्षी रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 के एक एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं। तभी उन्होंने यह खुलासा किया।

सोनाक्षी ने बताया कि "कई लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है, लेकिन मैं पहली बार इसका जवाब दे रही हूं। मैं और मेरी मां घर में बाहरी व्यक्ति हैं, क्योंकि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के तीन भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और हमारा नाम इनसे अलग है।"

आगे उन्होंने कहा, "मेरे भाइयों का नाम लव और कुश है, इसलिए हमारे घर के लिए रामायण हमें एकदम सही लगा। यह बात दीगर है कि हम कभी-कभी रामायण के अंदर महाभारत होते भी देखते हैं।" आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा को पेंटिंग और स्कैच बनाने का बहुत पसंद है। इसके साथ ही उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है।

पापा की वजह से स्कूल नहीं जाना

ऐसे में एक किस्सें में सोनाक्षी ने स्कूल न जाने के एक वाकये का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा की वजह से अपनी मां को स्कूल न जाने की धमकी दी थी।

सोनाक्षी ने बताया कि ये उस समय की बात है जब शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री बने थे। तब शत्रुघ्न सिन्हा के स्टाफ सोनाक्षी के साथ उनकी सुरक्षा के लिए, उनके स्कूल के साथ ही हर जगह पीछे तक जाते थे। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि मैं बहुत अजीब महसूस करती थी। मैं कहीं भी जाती थी तो कोई न कोई मेरे साथ होता ही था।

आगे उन्होंने बताया कि जब मेरे पिता मिनिस्टर बने, तब मैं 6वीं या 7वीं क्लास में थी। अचानक से भारी भरकम सिक्योरिटी और गनमैन हमारे साथ चलने लगे थे। स्कूल जाने के दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स से भरी जीप मेरे साथ होती थी। मेरे स्कूल के लोग सोचते थे कि ये क्या हो रहा है।

सोना ने आगे बताया कि एक समय आया जब उन्होंने अपनी मां पूनम से कहा था कि ये सब बंद करें। मां के पास जाकर बोली कि जब तक ये सब बंद नहीं होगा, मैं स्कूल नहीं जाऊंगी। मुझे लगता है कि उन चीजों से आजादी पाने के लिए मैंने पहला टेस्ट दिया था।' सोनाक्षी अक्सर बॉलीवुड के चर्चों में बनी रहती हैं।


Tags:    

Similar News