Birthday Special: इन फिल्मों ने सोनाक्षी को बना दिया दबंग गर्ल

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने सलमान खान की अभिनीत फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके नाम पर राउडी राठौर जैसी सुपरहिट फिल्म भी है। उनका फिल्मी करियर कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा फिल्मों से भरा हुआ है।

Update: 2019-06-02 04:54 GMT

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने सलमान खान की अभिनीत फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके नाम पर राउडी राठौर जैसी सुपरहिट फिल्म भी है। उनका फिल्मी करियर कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा फिल्मों से भरा हुआ है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके 5 बेस्ट फिल्मों के बारे में, जिन्हें देख कर आपका खूब मनोरंजन होगा।

दबंग (2010)- सोनाक्षी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत इसी फिल्म से की थी। फिल्म में सलमान खान, अरबाज़ खान, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया, महेश मांजरेकर भी थे। फिल्म में सोनाक्षी ने रज्जो का कैरेक्टर निभाया था, जिसकी शादी चुलबुल पांडे (सलमान) से होती है। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए थे। ये फिल्म साल 2010 की हिट फिल्मों में से एक थी।

यह भी पढ़ें...किसी पर कोई भाषा थोपने का इरादा नहीं,सभी भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देना मकसद: जावड़ेकर

राउडी राठौड़ (2010)- उसी साल सोनाक्षी की एक और फिल्म 'राउडी राठौड़' आई। इसमें सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार थे। फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था। ये 2006 की तेलुगू फिल्म Vikramarkudu का ऑफिशियल रीमेक थी। ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अक्षय डबल रोल में थे। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। फिल्म में सोनाक्षी के कैरेक्टर का नाम पारो था।

सन ऑफ सरदार (2012)- इस कॉमेडी फिल्म में सोनाक्षी, सुखमीत कौर संधू के रोल में थीं। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, संजय दत्त और जूही चावला थीं। इसमें सलमान खान का कैमियो भी था। ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इसे अश्विनी धीर ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म आपके डिप्रेसिंग मूड को ज़रूर अच्छा कर देगा।

यह भी पढ़ें...गृह मंत्रालय: अमित शाह ने सबसे संवेदनशील मंत्रालय का कार्यभार संभाला

आर...राजकुमार (2013)- ये फिल्म भी सोनाक्षी की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। ये भी एक्शन-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में थे। ये फिल्म भी अपने गानों के लिए जाना जाता है। इसमें सोनाक्षी के कैरेक्टर का नाम चंदा था।

हैप्पी फिर भाग जाएगी (2018)- ये फिल्म 2016 में आई 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल थी। इसमें सोनाक्षी के साथ डायना पेंटी, जिम्मी शेरगिल भी थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर भले ही जादू न दिखा पाई हो, लेकिन ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में नहीं चूकती है। अगर आपको लाइट कॉमेडी देखनी है तो ये फिल्म आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Tags:    

Similar News