शाहिद और सोनम बने इंडिया 2016 के सबसे हॉटेस्ट वेजेटेरियन स्टार्स, जाने किसे पछाड़ा?

Update: 2016-12-15 07:24 GMT

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स फिट और हेल्दी रहने के लिए क्या नहीं करते हैं कोई घंटों जिमिंग करता है, तो कोई नॉन वेज खाता है। लेकिन वहीं इसी मामले में सबकी तरह ही फिट और हेल्दी इन दो स्टार्स ने नई मिसाल कायम की है। जी हां, हम बात कर रहे हैं चुलबुली एक्ट्रेस सोनम कपूर और एक्टर शाहिद कपूर की। हाल ही में हुए एक ऑनलाइन सर्वे में सोनम कपूर और शाहिद कपूर इंडिया के सबसे अट्रैक्टिव वेजेटेरियन एक्टर्स हैं।

यह सर्वे पेटा (People for the Ethical Treatment of Animals) की तरफ से करवाया गया। सोनम कपूर और शाहिद कपूर ने फिल्म 'मौसम' में एक-दूसरे के अपोजिट काम किया था और पेटा के इस सर्वे में यह दोनों ही विनर भी बने हैं।

खबरों की माने तो सोनम कपूर और शाहिद ने सर्वे में शामिल अलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, बिपाशा बसु, विद्युत जामवाल और सनी लियोन जैसे स्टार्स को भी पीछे कर दिया है।

इस सर्वे के बारे में बात करते हुए इंडिया में पेटा और पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने कहा, 'शाहिद और सोनम कपूर वेजेटेरियन होने के साथ-साथ सेंसिटिव भी हैं और उन्होंने अपने फैंस और लाखों लोगों के लिए मिसाल कायम की है। '

आगे की स्लाइड में देखिए फिल्म 'मौसम' में सोनम-शाहिद की कुछ झलकियां

आगे की स्लाइड में देखिए और भी तस्वीरें

Tags:    

Similar News