Sonu Nigam ने अयोध्या पर दिया बड़ा बयान, मचा बवाल! देखें क्या बोल गए सिंगर

Sonu Nigam Tweet on Ayodhya: फेमस सिंगर सोनू निगम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

Written By :  Ruchi Jha
Update: 2024-06-04 11:06 GMT

Sonu Nigam Tweet on Ayodhya (Image Credit: Social Media)

Sonu Nigam Tweet on Ayodhya: देश में आज लोकसभा चुनाव 2024 की गिनती हो रही है, जिसमें एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स की मानें, तो भाजपा को जीत के लिए इस वक्त काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। दोनों गुटों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच सिंगर सोनू निगम का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने अयोध्यावासियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आइए आपको दिखाते हैं सिंगर के इस ट्वीट में क्या है?

अयोध्या को लेकर सोनू निगम ने दिया बड़ा बयान

दरअसल, सोनू निगम एनडीए के सपोर्ट में है। ऐसे में उन्होंने देशवासियों से अपने दिल की बात कहते हुए एक ट्वीट किया है। सिंगर का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस ट्वीट में सोनू निगम ने लोकसभा चुनाव 2024 पर कहा है- ''जिस सरकार ने पूरे अयोध्या को चमका दिया, नया एयरपोर्ट दिया, रेलवे स्टेशन दिया, 500 सालों के बाद राम मंदिर बनवाकर दिया, पूरी की पूरी एक टेंपल इकोनॉमी बनाकर दी उस पार्टी को अयोध्या जी सीट पर संघर्ष करना पड़ रहा है। शर्मनाक है अयोध्यावासियों!''

22 जनवरी 2023 को हुई थी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अरसे पुराना राम मंदिर बनाने का सपना सच कर दिखाया है। 22 जनवरी 2023 को राम लला के इस भव्य मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उस ऐतिहासिक दिन का साक्षी हर कोई बना था। इस आयोजन में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स, राजनीतिक और कई बड़े-बड़े बिजनेसमैन शामिल हुए थे।


एनडीए और इंडिया के बीच कांटे की है टक्कर

लोकसभा चुनाव-2024 के डाले गए वोटों की आज गिनती हो रही है। 8 बजे से ये प्रक्रिया शुरू हुई थी। रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। अकेले बीजेपी को बहुमत मिलना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि NDA को बहुमत मिल चुका है। रुझानों में वो 300 सीटों के करीब है। इस बीच, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की डिमांड बढ़ गई है। कांग्रेस सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टियों से संपर्क कर सकती है।

Tags:    

Similar News