Neel Nanda Died: स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा का 32 साल की उम्र में निधन

Neel Nanda Passes Away: स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा ने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-12-25 13:19 GMT

Neel Nanda Passes Away (Photo- Social Media)

Neel Nanda Passes Away: मनोरंजन की गलियारों से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे सुन नेटीजेंस लोगों को गहरा झटका लग सकता है। जी हां! दरअसल सुनने में आया है कि मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा का निधन हो गया है। महज 32 साल की उम्र में नील नंदा इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके है। इतनी कम उम्र में नील नंदा के निधन की खबर सुन फैंस शॉक्ड हो गए हैं, वे इस बार पर यकीन ही नहीं कर पा रहें हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि कॉमेडियन नील नंदा का निधन किस वजह से हुआ है। 

नील नंदा के निधन की खबर सुन शॉक्ड हैं फैंस 

स्टैंड-अप कॉमेडियन नील नंदा के निधन की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर मातम छा गया। फैंस के साथ ही उनके करीबी दोस्त भी यकीन ही नहीं कर पा रहें हैं कि नील नंदा अब इस दुनिया में नहीं रहें। अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले नील नंदा आज सबको रुला कर दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहें हैं और साथ ही श्रद्धांजलि दे रहें हैं।


अबतक मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा

कॉमेडियन नील नंदा दुनिया से तो जा चुके हैं, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी मृत्य किस वजह से हुई, इस वजह से उनके फैंस को यह बात और अधिक खटक रही है। नील नंदा के मैनेजर ने कॉमेडियन के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नील नंदा के निधन से वह बेहद दुखी हैं। बता दें कि नील नंदा लॉस एंजिल्स में रहते हैं। उनके निधन की खबर से फैंस और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है, वे इस बात कर यकीन ही नहीं कर पा रहें हैं, क्योंकि अभी कुछ दिनों पहले ही कॉमेडियन ने अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था, और अब अचानक उनके निधन की खबर सुनने को मिली है।



 


Tags:    

Similar News