स्टार किड्स की लाइफ: कम उम्र में कर रहे ऐसा काम, जानकर रह जाएंगे दंग

मुंबई: बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज किड्स हैं जो इन दिनों अपनी क्यूटनैस से सुर्खियां में रहते हैं। लेकिन उन खास किड्स के बारे में बताएंगे जो बचपन से ही लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे है।

Update: 2020-08-09 16:50 GMT
बॉलीवुड सेलेब्स के ये स्टार किड्स जी रहे हैं लग्जरीयस लाइफ

मुंबई: बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज किड्स हैं जो इन दिनों अपनी क्यूटनैस से सुर्खियां में रहते हैं। लेकिन उन खास किड्स के बारे में बताएंगे जो बचपन से ही लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे है। ये किड्स कीमती आइटम्स, ब्रांडेड कपड़े, खिलौने, गैजेट, डॉल्स के साथ अभी से लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं। ये सेलेब्स अपने बच्चों को लग्जरी लाइफ मुहैया कराने के लिए खर्चा भी करते हैं।

यह भी पढ़ें..सुशांत को न्याय! DGP का बड़ा बयान, संजय राउत को दिया करारा जवाब

Full View

इधर सैफ अली खान ने अपने 11 महीने के बेटे तैमूर अली खान के लिए 1.30 करोड़ रुपए की एक गाड़ी खरीदी है। सैफ ने बेटे को ये गिफ्ट उनके बर्थडे के पहले दिया है। तैमूर 22 दिसंबर को एक साल के हो जाएंगे। इतना ही नहीं तैमूर को करीना कपूर अभी से फैशनेबल बना रही हैं। तैमूर गुची और रॉल्फ लॉरेन के बेबी स्नीकर्स पहन रहे हैं।

Full View

करीना कपूर के बेटे तैमूर की अब तक जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें वे गुची और रॉल्फ लॉरेन (पोलो स्पोर्ट्स) के बेबी स्नीकर्स पहने हुए दिखाई दिए हैं।एक रिपोर्ट में गुची के स्नीकर्स की कीमत 12 हजार रुपए से ज्यादा बताई गई है। वहीं, रॉल्फ लॉरेन के बेबी स्नीकर्स की कीमत 5 हजार रुपए से ज्यादा हैं। करीना के पास तैमूर के लिए कई अन्य ब्रांड्स का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।

यह भी पढ़ें...चाय की जिस चुस्की के साथ करते हैं सुबह की शुरुआत, जानिए उसका रोचक इतिहास

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। आराध्या आज 5 साल की हो गईं हैं। उनके लिए बच्चन फैमिली के फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ड्रेसेस डिजाइन करते हैं। आराध्या विलो बॉम्बर की जैकेट और यूजीजी के बूट पहनती हैं।

Full View

भारत में यूजीजी बूट की कीमत लगभग 12 हजार रुपए से शुरू होती है। उनकी ड्रेसेस का चयन मां ऐश्वर्या ही करती हैं। जब आराध्या का जन्म हुआ था (16 नवबंर, 2011) तो पापा अभिषेक ने उन्हें Audi A8 गिफ्ट की थी। उस समय उसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए थी। खबरों की मानें तो 2013 में ऐश-अभिषेक ने आराध्या के लिए 54 करोड़ रुपए का एक घर दुबई में खरीदा था।

Tags:    

Similar News