आखिर मुंबई की स्ट्रीट पर क्यों बोली श्रद्धा कपूर आई एम अ स्ट्रीट डांसर

श्रद्धा कपूर बॉलिवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो मल्टी टैलेंटेड हैं। शानदार एक्टिंग के साथ वे अच्छी डांसर और सिंगर भी हैं। अपनी नेक्स्ट फिल्म स्ट्रीट डांसर की तैयारियों में वे जुट गई हैं। हाल ही में उन्हें डांस क्लास पर स्पॉट किया गया।

Update: 2019-05-11 03:45 GMT

मुम्बई: श्रद्धा कपूर बॉलिवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो मल्टी टैलेंटेड हैं। शानदार एक्टिंग के साथ वे अच्छी डांसर और सिंगर भी हैं। अपनी नेक्स्ट फिल्म स्ट्रीट डांसर की तैयारियों में वे जुट गई हैं। हाल ही में उन्हें डांस क्लास पर स्पॉट किया गया।

स्ट्रीट डांसर की तैयारी शुरू, डांस से पहले वॉर्मअप करती दिखीं श्रद्धा

यह भी देखें... दुनिया का सबसे अनमोल रत्न हैं मां, आईयें कुछ शब्दों मे बयां करते हैं मां का प्यार

श्रद्धा कपूर की जोड़ी वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर में नजर आएगी। फिल्म के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए श्रद्धा डांस क्लास पर जाने लगी हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे डांस क्लास के लिए जाती नजर आ रही हैं।

श्रद्धा ने डांस क्लास में वॉर्म अप के दौरान की भी कुछ फोटोज और वीडियो साझा किए हैं। वीडियो में वे साथियों संग वॉर्म अप करती नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में फिल्म साहो की शूटिंग पूरी की है। इस शूटिंग के खत्म होने के तुरंत बाद वे फिल्म स्ट्रीट डांसर की तैयारियों में बिजी हो गई हैं।

कुछ समय पहले श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया था। इस दौरान वे शीर्षासन करती दिखाईं दे रही थीं और फिल्म में उनके कोस्टार वरुण धवन वीडियो बना रहे थे।

यह भी देखें... अदालत ने चिटफंड कंपनियों के मामले में सरकार को समिति बनाने का अंतिम मौका दिया

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन इससे पहले साल 2015 में साथ काम करते नजर आए थे। दोनों ने ABCD 2 में काम किया था। फिल्म बड़ी हिट रही थी।

स्ट्रीट डांसर के अलावा हाल ही में श्रद्धा ने साहो की शूटिंग की है। फिल्म में उनके अपोजिट साउथ सुपरस्टार प्रभास नजर आएंगे। इसके अलावा नील नितिन मुकेश भी अहम रोल प्ले करते दिखेंगे।

Tags:    

Similar News