'स्टाइल इंक विद आलिम हाकिम' के लॉन्च में वरुण ने यूं की अर्जुन कपूर की खिंचाई

Update: 2016-10-15 08:07 GMT

मुंबई: 'स्टाइल इंक विद आलिम हाकिम' के एकदम नए सीजन में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट आलिम के साथ बॉलीवुड की दुनिया में पूरी तरह प्रवेश के लिए तैयार हो जाइए। आज के सबसे चहेते फ़िल्मी सितारों को दर्शाने वाली इस सीरीज के जरिए आप अपने पसंदीदा सितारों अनजाने पहलुओं से रु-ब-रु हो पाएंगे।

आगे की स्लाइड में देखिए 'स्टाइल इंक विद आलिम हाकिम' के लॉन्च की तस्वीरें

कहते हैं कि जहां पर दो दोस्त मिलते हैं, तो एक दूसरे की खिंचाई जरूर करते हैं 'स्टाइल इंक विद आलिम हाकिम' के मुंबई में इस नए सीजन को लॉन्च किया गया। जहां वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने जमकर महफ़िल जमाई... तो चलिए इस मजेदार लॉन्च पर एक नज़र डालते हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए इस लॉन्च की मस्तीभरी तस्वीरें

'स्टाइल इंक विद आलिम हाकिम' के इस दूसरे सीजन में लोगों के दिलों की धड़कन रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ सदाबहार एक्टर संजय दत्त को भी दिखाया जाएगा।

आगे की स्लाइड में देखिए लॉन्च पर अर्जुन-वरुण की मस्तीभरी फोटोज

इस लॉन्च के दौरान वरुण धवन और अर्जुन कपूर काफी मस्ती के मूड में नजर आए, तो वही वरुण धवन ने अर्जुन की जमकर खिंचाई की यह खिंचाई। अर्जुन कपूर ने वरुण धवन की नई फिल्मों को लेकर की।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह मस्ती कर रहे अर्जुन-वरुण

शो की लॉन्चिंग के मौके पर अर्जुन कपूर ने टीवी शो होस्टिंग पर भी बात की और टेलीविज़न को दर्शकों से जुड़ने के लिए एक बेस्ट मीडियम बताया। तो वही वरुण धवन, अर्जुन कपूर की होस्टिंग की तारीफ करते हुए नजर आए।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह अर्जुन कपूर ने वरुण धवन को किया परेशान

सबसे मजेदार लम्हा तो वो था जब वरुण धवन और अर्जुन कपूर से स्टाइलिस्ट से आलिम ने मस्ती भरे सवाल-जवाब किए। लेकिन मजे की बात तो यह थी कि वरुण-अर्जुन ने भी काफी चुलबुले अंदाज में हाकिम को उनके सवालों के जवाब दिए।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह उड़ाया इन दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे का मजाक

Tags:    

Similar News