सनी का एप लॉन्च, कहा- सोनम और रणवीर को भी देखना चाहेेंगे लोग

Update: 2016-12-01 11:25 GMT

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपना मोबाइल एप लांच किया है। उनका नया एप उनके बारे में फैंस को सही जानकारी देगा और उनके फैंस उनसे सीधे संपर्क कर पाएंगे। सनी ने इस मौके पर कहा कि मीडिया उनके बारे में खबरे देता रहता है, लेकिन इस एप के जरिए उनके बारे में सही जानकारी लोगों तक पहुंचेगी।

किस सेलेब्स को अपना एप लॉन्च करना चाहिए

एक सवाल के जवाब में सनी ने कहा कि वह सोनम कपूर और रणवीर सिंह को सोशल मीडिया और मोबाइल एप पर होना चाहिए। लोग उनको देखना चाहेंगे। सोनम कपूर को देखना इंटरेस्टिंग होगा, क्योंकि वह बहुत ट्रैवल करती है और स्टाइलिश भी है। उन्होंने आगे कहा, जब बात एक्टर की आती है तो रणवीर सिंह बहुत इंटरेस्टिंग, सनकी और मजेदार हैं। उनके पास फैशन की अच्छी समझ हैं और वह कई बार निराले स्टाइल के कपड़े भी पहन लेते हैं इसलिए इससे इटंरटेंमेंट होगा।

सनी का अपना एप लॉन्च

न्यूयॉर्क की कंपनी एस्केपेक्स के सहयोग से इस एप को लांच करने वाली सनी का कहना है कि इस एप के जरिए उनके प्रशंसक उनसे सीधे बात कर सकते हैं और मिल सकते हैं। सनी इस एप से जुड़ने वाली पहली इंडियन सेलेब्रिटी हैं। सोशल माडिया का स्टार के लाइफ पर बहुत प्रभाव है। सनी ने कहा कि उनके बारे में सही जानकारी अब उनके फैैंस को मिलेगा।

जिस्म 2 से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली सनी ने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला,वन नाइट स्टैंड जैसी कई फिल्मों में काम किया है। सनी ने इसके अलावा एक ई-बुक स्वीट ड्रीम्स भी लिखी है।

 

 

Tags:    

Similar News