तस्वीरें गवाह हैं! Sunny Leone की एक झलक के लिए उमड़ पड़ा जन सैलाब
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए हजारों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोच्चि आई थीं।;
कोच्चि : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए हजारों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोच्चि आई थीं। सड़कों पर लोगों का रेला कुछ इस कदर था कि पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हजारों की संख्या में लोग महात्मा गांधी रोड पर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।
प्रशंसकों को हटाने के लिए पुलिस को दो बार बल का भी प्रयोग करना पड़ा। फैंस सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए बस और इमारतों की छतों पर चढ़ गए।
यह भी पढ़ें ... कुछ ज्यादा ही हॉट है! सनी लियोन के इस कंडोम एड पर मचा बवाल….देखा क्या
अपने स्वागत से अभिभूत सनी लियोनी ने बाद में ट्वीट कर कहा, "मेरे पास कोच्चि के लोगों का शुक्रिया करने के लिए शब्द नहीं है, मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करती हूं। मैं 'गॉड्स ओन कंट्री' को कभी नहीं भूल पाउंगी। केरला! धन्यवाद! "