बॉलीवुड को तगड़ा झटका: इस एक्टर ने की आत्महत्या, सुशांत के साथ किया था काम

मौत के बाद कुछ लोगों का कहना है कि सदींप नाहर ने सुसाइड किया है। हालांकि गोरेगांव पुलिस का कहना है कि इस अभिनेता ने आत्महत्या की है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

Update: 2021-02-15 19:53 GMT
बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर झटका लगा है। अब एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया है। एक्टर संदीप नाहर ने भी आत्महत्या कर ली है।

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर झटका लगा है। अब एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया है। एक्टर संदीप नाहर ने भी आत्महत्या कर ली है। संदीप नाहर ने फिल्म एम एस धोनी में सुशांत सिंह के साथ काम किया था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर यह खौफनाक कदम उठाया है।

साल 2020 में फिल्म एम एस धोनी के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली जिसके बाद हर कोई हैरान रह गया था। अब इसी फिल्म में काम करने वाले एक्टर संदीप नाहर ने भी सुसाइड कर ली है। संदीप काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे।

फेसबुक पर शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने दर्द को बयां किया। लेकिन अभी उनकी मौत की साफ वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को आशंका है कि संदीप ने आत्महत्या ही की है। संदीप नाहर ने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने जीवन की परेशानियां और पत्नी संग तल्ख रिश्ते के बारे में बताया है।

ये भी पढ़ें...सपना चौधरी बनी गुंडी: हरियाणवी डांसर का नया लुक कितना हिट, रिलीज हुआ गाना

मौत के बाद कुछ लोगों का कहना है कि सदींप नाहर ने सुसाइड किया है। हालांकि गोरेगांव पुलिस का कहना है कि इस अभिनेता ने आत्महत्या की है या किसी और कारण से उसकी मौत हुई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Full View

संदीप नाहर बॉलीवुड फिल्म एम एस धोनी में अहम किरदार निभाया था। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी फिल्मों में काम किया था।

ये भी पढ़ें...सुशांत सिंह राजपूत की बहनों की बढ़ी मुसीबत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया झटका

पत्नी और सुसराल वालों पर लगाए आरोप

संदीप ने वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उनके घरवालों पर उन्हें मेंटली टॉर्चर और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। वह कई सारी घटनाओं के बारे में बात करते दिख रहे हैं। इससे साफ है कि पत्नी संग उनके रिश्ते ठीक नहीं थे। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सभी की निगाहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News