Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए आज मुंबई जाएंगे PM मोदी

Lata Mangeshkar: भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-02-06 04:27 GMT

Lata Mangeshkar: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन (Lata Mangeshkar) हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. लता मंगेशकर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था वह वेंटिलेटर पर थी पिछले दिनों क्रोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज उनके निधन की खबर आई है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि 'देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। 30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है।

लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी। सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।

भारत की स्वर कोकिल लता मंगेशकर के निधन (Lata Mangeshkar Ka Nidhan) पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। आज शाम शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार होगा। 


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News