हिंदी सिनेमा का शर्मनाक कांड, तारक मेहता की बबीता जी से पूछा था एक रात का चार्ज

Munmun Dutta: आज हम आपको 'तारक मेहता' की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आइए आपको बताते हैं।

Update: 2023-07-23 10:08 GMT
Munmun Dutta (Image credit: Instagram)

Munmun Dutta: टीवी का मोस्ट फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो के एक-एक किरदार ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यही कारण है कि शो के कलाकारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में लोग उनके बारे में हमेशा ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं, लेकिन जहां इन कलाकारो के फैंस होते हैं, तो वहीं कुछ इन्हें ट्रोल करने वाले भी होते हैं। पर कई बार ये ट्रोल्स अपनी हर हद को भूल जाते हैं और कुछ ऐसे कमेंट कर देते हैं, जो हद से ज्यादा गंदे होते हैं।

ट्रोलिंग आज के समय में हो गई हैं आम

वैसे एक तरह से आज के समय में ट्रोलिंग बेहद आम बात हो गई है। यही कारण है कि सेलेब्स ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन कई बार ये ट्रोल करने वाले अपनी मर्यादा भूल जाते हैं और यह भी नहीं देखते कि वह क्या बोल रहे हैं, क्या लिख रहे हैं। ऐसा ही कुछ 'तारक मेहता' की बबीता जी के साथ हुआ था। जी हां...मुनमुन दत्ता ने कुछ समय पहले एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी, जिस पर एक शख्स ने कुछ ऐसा लिखा था, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। आइए आपको बताते हैं उसने क्या कहा था?

एक्ट्रेस से पूछी थी एक रात की कीमत

बता दें कि यह बात साल 2018 की है, जब मुनमुन दत्ता ने सेट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस येलो कलर के घाघरा चोली पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फैंस जहां उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे थे, तो वहीं एक यूजर ने इस पोस्ट पर बेहद गंदा कमेंट किया था। इस यूजर ने एक्ट्रेस कमेंट में पूछा था - 'एक रात का कितना?' इस कमेंट को पढ़ने के बाद मुनमुन दत्ता इतना ज्यादा गुस्सा हो गई थीं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उस यूजर को जमकर गालियां दी थी।

एक्ट्रेस ने लगाई थी जमकर फटकार

वैसे तो मुनमुन अक्सर अपने फैंस पर प्यार बरसाती नजर आती हैं, लेकिन इस कमेंट को पढ़ने के बाद वह अपना आपा खो बैठी थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था - ''तुझे ब्लॉग करने से पहले तेरी औकात दिखानी थी। अगर आप बहादुर हैं, तो आगे आओ और बात करो और एक बात, मुझे लगा कि यह बेहतर हैं मैं तुम्हें ब्लॉक करने से पहले तुम्हें तुम्हारी औकात दिखा दूं। समझ गए तुम अनपढ़ आदमी। अब अपने बदसूरत चेहरे के साथ यहां से जाओ और कहीं और गंदगी फैलाओ।''

Tags:    

Similar News