Tabbu Biography: तब्बू 10 साल बाद भी सिंगल, जानें एक्ट्रेस की फैमिली, एजुकेशन, नेट वर्थ, अफेयर और सब कुछ

Tabbu Biography in Hindi: एक्ट्रेस तब्बू अपने किरदार को लेकर चर्चे में रहती हैं। 52 साल की यह एक्ट्रेस आज भी सिंगल हैं। 10 साल तक तब्बू ने डेट भी किया लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-01-25 03:40 GMT

Tabbu Biography (Image: Social Media)

Tabbu Biography: अपने बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेनी वाली एक्ट्रेस तब्बू अपने किरदार को लेकर चर्चे में रहती हैं। 52 साल की इस एक्ट्रेस की एक्टिंग के करोड़ों दीवाने हैं लेकिन आज भी तब्बू सिंगल हैं। 10 साल तक तब्बू ने डेट भी किया लेकिन लव लाइफ उनकी अच्छी नहीं रही और आज भी वह सिंगल हैं। तब्बू ने कई अवार्ड भी अपने नाम किए हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि तब्बू एक्ट्रेस शबाना आजमी और बाबा आजमी की भतीजी हैं। तो आइए आज जानते हैं तब्बू की बायोग्राफी:

तब्बू की बायोग्राफी (Tabbu Biography) 

तब्बू की फैमिली (Tabbu Family)

एक्ट्रेस तब्‍बू का जन्‍म हैदराबाद, आंध्रप्रदेश में हुआ था। तब्बू का रीयल नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। तब्बू के पिता का नाम जमाल हाशमी और मां का नाम रिजवाना है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम फरहा नाज है और वह भी हिंदी फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री से एक हैं। तब्‍बू ने शादी नहीं की है और अभी तक सिंगल हैं। 

तब्बू की शिक्षा (Tabbu Education)

तब्‍बू की शिक्षा की बात करें तो तब्बू ने सेंट ऐंस स्‍कूल, हैदराबाद से हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस तब्‍बू मुंबई आ गईं जहां उन्‍होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज में 2 साल तक पढ़ाई की।

तब्बू का करियर (Tabbu Career)

तब्बू ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 1997 में आई एक अंग्रेजी Inferno से की। हालांकि इसके पहले साल 1980 में आई फिल्‍म 'बाजार' में उनका छोटा सा किरदार था और उस वक्‍त उनकी उम्र काफी कम थी। लेकिन एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली तेलगु फिल्‍म 'कुली नं 1' थी। फिर उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। फिर लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली हिंदी फिल्‍म रही 'पहला पहला प्‍यार'। इसके बाद उनकी फिल्‍म 'विजयपथ' रहा, जिसके लिए उन्‍हें बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया थ। इसके बाद तब्बू की कई फिल्‍में आईं जिसके लिए उन्‍हें आलोचकों के साथ-साथ दर्शकों से भी खूब वाहवाही मिली। इसमें माचिस, विरासत, हु तू तू, अस्तित्‍व, चांदनी बार, दे दे प्‍यार दे, दृश्‍यम और हैदर जैसी प्रमुख फिल्में शामिल हैं। इस साल भी तब्बू कई फिल्मों में नजर आएंगी, जिनमें से एक कुत्ते फिल्म रिलीज हो चुकी है और उनकी अपकमिंग मूवी अजय देवगन के साथ भोला है।

तब्बू के अफेयर्स (Tabbu Affairs)

52 साल की उम्र में आज भी तब्बू सिंगल हैं। लेकिन उनका नाम कुछ एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है जिनके साथ वह सीरियस रिलेशनशिप में थी। बता दें तब्बू के जीवन का पहला अफेयर अभिनेता संजय कपूर के साथ था। दरअसल जब दोनों ने फिल्म 'प्रेम' में एक साथ अभिनय किया, तो इसी दौरान उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी। लेकिन उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। फिर तब्बू ने निर्देशक/ निर्माता साजिद नाडियाडवाला को डेट किया। बता दें जब अफेयर शुरू हुआ तो साजिद अपनी पत्नी, दिव्या भारती के जाने का गम झेल रहे थे। इस दौरान तब्बू साजिद को पत्नी के गम से उबारने में मदद कर रही थीं। धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। हालांकि नजदीकियां जरूर बढ़ीं लेकिन बाद में दोनों की डेट की सच्चाई सबके सामने आ गई। जिसके कुछ दिन बाद ही दोनों का रिश्ता नहीं टिक सका।


इसके बाद तब्बू की लाइफ में साउथ स्टार अक्किनेनी नागार्जुन आए। बता दें नागार्जुन के साथ तब्बू का करीब 10 साल से अधिक समय तक अफेयर चला। हालांकि तब्बू को डेट करने वाले नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन दोनों ने इसके बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। नागार्जुन के साथ दस साल से ज्यादा बिताने के बाद तब्बू को एहसास हुआ कि वह अपनी पत्नी को छोड़ने वाले नहीं है तो फिर तब्बू ने खुद ही नागार्जुन से दूरी बना ली और इस रिश्ते को तोड़ दिया। हालांकि नागार्जुन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि तब्बू हमेशा उनकी 'खूबसूरत दोस्त' रहेगी। 

तब्बू का नेट वर्थ (Tabbu Net Worth)

तब्बू ने अब तक शादी भले नहीं की है लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। बता दें तब्बू (Tabu Net Worth) के पास 22 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। वह हर महीने वो 25 लाख रुपए से ज़्यादा कमाती हैं और साल भर में उनकी कमाई करीब 3 करोड़ रुपए से ज़्यादा होती है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू (Tabu Fees) एक फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि तब्बू के पास हैदराबाद (Tabu House) में बेहद आलीशान और लग्जरी घर हैं। साथ ही उनके पास मुंबई में भी एक रॉयल घर हैं। एक्ट्रेस तब्बू (Tabu Cars) के पास Audi Q7, जैसी गाड़ियां भी लगी हुई हैं। 

तब्बू की बायोग्राफी हिंदी में (Tabbu Biography in Hindi)

वास्तविक नामतबस्सुम फातिमा हाशमी

उपनाम तब्बू

प्रोफेशन अभिनेत्री

शारीरिक लम्बाई (लगभग) से० मी०- 172

मी०- 1.72

फीट इन्च- 5' 8"

वजन/भार 65 कि० ग्रा०

शारीरिक मेजरमेंट 34-30-34

आँखों का रंग गहरा भूरा

बालों का रंग काला

जन्मतिथि 4 नवंबर 1971

जन्मस्थान हैदराबाद, तेलंगाना, भारत

शिक्षा सेंट एनएस हाईस्कूल, हैदराबाद, सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई

डेब्यू अंग्रेजी फिल्म (अभिनेत्री) - Inferno (1997)

हिंदी फिल्म पहला पहला प्यार


Tags:    

Similar News