बेटे तैमूर के बर्थडे पर मम्मी करीना ने लूटी लाइमलाइट, फंकी अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Taimur Ali Khan Birthday: आज तैमूर का जन्मदिन है, लेकिन पूरी की पूरी लाइमलाइट मम्मी करीना ही लूट ले गईं हैं, जी हां! आइए बताते हैं कैसे?

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2023-12-20 17:20 GMT

Taimur Ali Khan Birthday (Photo- Social Media)

Taimur Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर आज 7 साल के हो चुके हैं। तैमूर ने आज अपना 7 वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आ चुकीं हैं। वैसे तो आज तैमूर का जन्मदिन है, लेकिन पूरी की पूरी लाइमलाइट मम्मी करीना ही लूट ले गईं हैं, जी हां! आइए बताते हैं कैसे?

पटौदी पैलेस में मनाया गया तैमूर का जन्मदिन

तैमूर का 7 वां बर्थडे पटौदी पैलेस में मनाया गया। पूरे पटौदी पैलेस को बहुत ही शानदार तरीके सजाया गया, केक और गुब्बारों के बीच तैमूर के 7वें जन्मदिन को करीना और सैफ ने बेहद ही खास बना दिया। लेकिन तैमूर के जन्मदिन पर लाइमलाइट मम्मा करीना कपूर ही लूट ले गईं। जी हां !! करीना कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं, जिसमें वह बेहद ही फंकी अवतार में नजर आ रहीं हैं।


करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपनी एक बेहद ही हॉट तस्वीर शेयर की है, जो बेटे तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान की है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना कपूर कलरफुल शर्ट और डेनिम पहने बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने आंखों में फनी प्रॉप्स लगा रखा है, जो उनके लुक को फंकी बना रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, "नॉट द बर्थडे गर्ल, बट द प्राउड बर्थडे मम्मा।"

करिश्मा कपूर ने शेयर की तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर

तैमूर की बर्थडे पार्टी में मौसी करिश्मा कपूर भी अपने बेटे के साथ पहुंचीं थीं। करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें करीना, तैमूर और सैफ सब की झलक देखने को मिल रही है। तैमूर के बर्थडे केक की भी फोटो करिश्मा ने शेयर की है। बता दें कि तैमूर का बर्थडे केक फुटबॉल थीम पर बना हुआ था। यहां देखिए करिश्मा कपूर का पोस्ट -

Tags:    

Similar News