तैमूर को लेकर सैफीना को है टेंशन, इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला

Update: 2017-10-07 09:37 GMT

मुंबई: सैफीना ने तैमूर को कभी मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की, लेकिन अब ये दोनों बेटे को मिलने वाले इतने ज्यादा अटेंशन से टेंशन में आ गए हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के तैमूर पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। 9 महीने की उम्र में इतनी पॉपुलरिटी हैं। फोटोग्राफर्स भी इन्हें क्लिक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें...‘मेमोरीज’ की कहानी काफी रोचक व एकदम नई : रोहित रॉय

खबरों के अनुसार, सैफीना ने तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला किया है। एक इंटरव्यू के दौरान भी सैफ ने ये खुलासा किया था, वे और करीना इतनी कम उम्र में तैमूर को मिल रहे स्टारडम की वजह से काफी टेंशन में हैं और इसी वजह से उसे इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में भेजने का फैसला लिया है। ऐसे में वे तैमूर को लंबे समय तक नहीं देख पाएंगे जिसका उन्हें दुख भी है, लेकिन उम्मीद है कि वो वहां एक बेहतर इंसान बनेगा।

Tags:    

Similar News