तो नहीं रहीं जेम्स बॉन्ड मूवी की एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स, मौत की खबर वायरल

हॉलिवुड एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स ने काफी लोकप्रिय शो that 70's show का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इनके प्रतिनिधि माइक पिंगले ने बताया कि तान्या के पार्टनर लॉन्स ओ ब्रायन को ऐसा एहसास हुआ कि शायद वो इस दुनिया में नहीं हैं। पिंगले ने बताया कि उनकी मौत का कनफर्मेशन मिला था।

Update: 2021-01-05 13:28 GMT
तो नहीं रहीं जेम्स बॉन्ड मूवी की एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स, मौत की खबर वायरल photos (social media)

नई दिल्ली : जेम्स बॉन्ड मूवी की फेमस हॉलिवुड एक्ट्रेस तान्या रॉबर्ट्स की मौत की खबर तेजी से वायरल हो गई थी। रविवार देर रात उनके प्रतिनिधि माइक पिंगले को तान्या की मृत होने की खबर सामने आई थी। अब उन्होंने इस बात को साफ़ कर दिया है उनसे गलती से हो गया था। आपको बता दें कि तान्या रॉबर्ट्स अभी जिन्दा है। डॉक्टरों की जानकारी के मुताबिक इनकी तबियत ठीक नहीं है। अभी यह ICU में है इनकी तबियत में कोई सुधर नहीं दिख रहा है।

प्रतिनिधि माइक पिंगले ने बताई यह बात

जेम्स बॉन्ड फिल्म काफी चर्चित थी इसे लोग आज भी काफी चाव से देखते हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म के अलावा तान्या रॉबर्ट्स ने काफी लोकप्रिय शो that 70's show का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इनके प्रतिनिधि माइक पिंगले ने बताया कि तान्या के पार्टनर लॉन्स ओ ब्रायन को ऐसा एहसास हुआ कि शायद वो इस दुनिया में नहीं हैं। पिंगले ने बताया कि उनकी मौत का कनफर्मेशन मिला था।

अस्पताल प्रशासन ने बताई यह बात

तान्या के प्रतिनिधि पिंगले ने बताया कि आज सुबह 10 बजे हमें पता चला। सुबह अस्पताल प्रशासन ने हमे फोन कर बताया कि वह अभी भी जीवित हैं। लेकिन उनकी तबियत ठीक नहीं हैं। इसके साथ उन्होंने यह बताया कि उम्मीद है हमें जल्द ही कोई और ताजा जानकारी मिलेगी। यह बात हमारे लिए काफी परेशान करने वाली है। आपको बता दें कि सिनाई मेडिकल सेंटर खुद कोई जानकारी नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें…सिंगर आशा भोसले का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, कई घंटो बाद हो पाया रीस्टोर

पेशेंट प्राइवेसी लॉ

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पेशेंट प्राइवेसी लॉ को ध्यान में रखते हुए वह सीधे तौर पर पेशेंट की कोई जानकारी प्रकाशित नहीं करेंगे। आपको बता दें कि ऐसे में तान्या रॉबर्ट्स के प्रतिनिधि ही उनसे जुड़ी हुई जानकारी को साझा करेंगे। लगातार लोग इनकी तबियत के बारे में जानना चाहते हैं। इसके साथ फिल्म जेम्स बॉन्ड में तान्या रॉबर्ट्स की एक्टिंग को लोग आज भी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें…उदय चोपड़ा ने कई हिट फिल्मों में किया काम, नहीं कमा पाए पिता-भाई जैसा नाम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News