ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे

Update: 2018-09-20 08:02 GMT

मुंबई: ये तो सभी जानते ही हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर्स के मुकाबले एक्ट्रेसेस को कम मेहनताना मिलता है। इसके बावजूद की कई एक्ट्रेस अपने टैलेंट और काम के बल पर एक्टर्स से भी ज्यादा कमाती हैं। जानिए, ऐसी एक्टेसेस के बारे में जो कमाई के मामले में एक्टर्स से भी आगे हैं...

ऐश्वर्या राय बच्चन

काफी वक्त से फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी बच्चन खानदान की बहु ऐश्वर्या रॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस के मुकाम पर कायम हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 में ऐश्वर्या की कुल संपत्ति 235 करोड़ रुपए से भी ज्यादा थी। पिछले तीन सालों की उनकी संपत्ति में 45 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और फिलहाल वे सबसे बड़े ब्रैंड्स के साथ काम कर रही हैं।

अमीषा पटेल

बॉलीवुड में अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अमीषा पटेल के पास पैसों की भी कोई कमी नहीं है। वे बॉलीवुड की पढ़ी लिखी हीरोइंस में से एक हैंं। अमीषा ने अभी तक शादी नहीं की है। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है। उनके पास करीब 216 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

बिपाशा बसु

बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री बिपाशा बासु सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने भी कम समय में बॉलीवुड में सफलता प्राप्त की है। इनकी कुल संपत्ति करीब 108 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

विद्या बालन

पांच फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं अभिनेत्री विद्या बालन ने 'हम पांच' से कॅरियर की शुरुआत की थी और बाद में कई सुपरहिट फिल्में की। उनकी कुल संपत्ति 108 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो एक फिल्मी परिवार से आती हैं। फिल्म 'सांवरिया' से फिल्मी कॅरियर शुरू करने के बाद उन्होंने कई फिल्में की है। उनकी कुल संपत्ति 93 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

सोनाक्षी सिन्हा

दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में सबसे कम समय में सफल होने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बनाया है। बात करें सोनाक्षी की तो उनके पास 86 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। यानी कि संपत्ति के मामले में सोनाक्षी बॉलीवुड की काफी अमीर अभिनेत्री हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली एक्ट्रेस हैं। इन्होंने ने भी कम समय में अपनी लगन और रंग रूप के कारण अपनी अलग ही पहचान बना ली है। इनकी कुल संपत्ति नेट वार्थ 102 करोड़ रुपए से अधिक है। यह भी बॉलीवुड की सफल और अमीर अभिनेत्री हैं।

प्रियंका चोपड़ा

फिलहाल कई बड़े बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहीं प्रियंका भले ही लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं लेकिन आने वाले में वक्त में वो पहले नंबर की सबसे मजबूत दावेदार हैं। प्रियंका की कुल संपत्ति फिलहाल 55 करोड़ के आस-पास बताई जाती है।

Tags:    

Similar News