बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने पहले बनाया करियर, फिर की शादी, अब ऐसी है लाइफ

बॉलिवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस इस फिल्म जगत में आने के कुछ समय बाद ही यह सीरियस रिलेशन शिप में आ गई थी। जिसकी वजह से उनका अपने करियर से फोकस काफी कम होने लगा था।

Update: 2020-12-21 13:56 GMT
Baby Planning के सवाल पर प्रियंका को आया गुस्सा, बोलीं- दबाव बनाना बंद कीजिए

मुंबई : आज के जमाने में लड़कियां किसी पर निर्भर नहीं हैं। पहले के मुकाबले अब ज्यादा इंडिपेंडेंट हो गई हैं। अपनी लाइफ को अपने हिसाब से जीने में यकीन रखती हैं। यही वजह है कि वह अपना जीवनसाथी चुनने में ज्यादा जल्दी नहीं करती हैं। इसके साथ इनके जीवन में पार्टनर ढूढ़ने से ज्यादा अपने करियर पर फोकस रहता हैं। आज इस बात को फिल्म जगत की इन अभिनेत्रियों ने साबित कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा

इस अभिनेत्री की बात करें तो इन्होंने बॉलिवुड के साथ साथ हॉलिवुड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। आपको बता दें कि इन्होंने एक अनजान देश में जाकर जीरों से अपने काम की शुरुआत की। इनकी मेहनत रंग लाई और इन्होंने यूएस में भी काफी फेम पाया। यही बात इनके पार्टनर और हॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर निक जोनस को बेहद पसंद आयी इसी वजह से इन्होंने इतनी कम उम्र में ही इस अदाकारा से शादी कर ली।

दीपिका पादुकोण

बॉलिवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस इस फिल्म जगत में आने के कुछ समय बाद ही यह सीरियस रिलेशन शिप में आ गई थी। जिसकी वजह से उनका अपने करियर से फोकस काफी कम होने लगा था। लेकिन इस ब्रेकअप होने के बाद इन्होंने करियर को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर दिया। और इनकी मेहनत सफल हुई। आज इन्होंने फिल्म जगत में काफी बड़ी फिल्मे की है। जिसमें इनका शानदार अभिनय देखा गया है। आपको बता दें कि यही चीज रणवीर सिंह को काफी अट्रैक्ट किया। जिसके बाद इन्होंने शादी का फैसला किया।

ये भी पढ़ें:अंतिम का फर्स्ट लुक रिलीज, दमदार अंदाज में दिखे सलमान खान और आयुष शर्मा

अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी में काफी अच्छे ट्विस्ट रहे हैं। आपको बता दें कि जब विराट ने अनुष्का से शादी करने की इच्छा जाहिर की तब यह अदाकारा अपने करियर को स्टेबल कर रही थी। इसलिए कुछ समय के लिए दोनों ने अपने काम की अलग अलग राहें पकड़ कर अपने करियर को बताया उसके बाद अनुष्का ने 2017 में विराट से शादी करने का फैसला किया। आज इनकी शादी को तीन साल पूरे हो चुके हैं। और जनवरी में अनुष्का अपना मां बनने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:ड्रग्स केस: इस वजह से अर्जुन रामपाल की बढ़ीं मुश्किलें, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News