Ayesha Shroff: ठगी का शिकार हुईं टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ, आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज

Ayesha shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक आयशा श्रॉफ ठगी का शिकार हो गईं हैं। हालांकि मुंबई पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर लिया गया है।

Update: 2023-06-09 12:04 GMT
Ayesha shroff (Photo- Social Media)
Ayesha shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक आयशा श्रॉफ ठगी का शिकार हो गईं हैं। हालांकि मुंबई पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कर लिया गया है।

आयशा श्रॉफ के साथ हुई धोखाधड़ी

जहां एक तरफ आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहें हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ भी धोखाधड़ी हो गई। आज के समय में रोजाना ऐसी कई मामले सामने आते हैं, जहां लोगों के अकाउंट से लाखों रुपए उड़ जाते हैं, लेकिन अब टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ भी इसकी चपेट में आ चुकीं हैं, उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।

आयशा श्रॉफ को हुआ लाखों रुपए का नुकसान

आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। एलन फर्नांडीस नाम के एक शख्स ने आयशा श्रॉफ से 58 लाख रुपए की ठगी की है। एलन फर्नांडीस के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया है और अब पुलिस द्वारा मामले की जांच की शुरू कर दी गई है।

जानें क्या था पूरा मामला

खबरों के अनुसार दरअसल एलन फर्नांडीस को साल 2018 में मैट्रिक्स कंपनी में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस के तौर पर नियुक्त किया गया था। ये मैट्रिक्स कंपनी टाइगर श्रॉफ और उनकी मां आयशा की है। वहीं फिर एलन फर्नांडीस ने भारत और विदेश में 11 टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए कंपनी से बहुत सारे पैसे लिए थे। दिसंबर 2018 से लेकर जनवरी 2023 तक कंपनी के बैंक अकाउंट से 58,53,591 रुपए लिए गए हैं। हालांकि अब तक इस केस के बारे में और अधिक डिटेल सामने नहीं आई है।

आयशा श्रॉफ करियर

आयशा श्रॉफ के करियर के बारे में आपको बताऊं तो वह कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं, लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग को छोड़ प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू किया। आयशा श्रॉफ ने अबतक कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

Tags:    

Similar News