Tokyo Olympics 2020: Indian Women Hockey Team की हार ने तोड़ा शाहरुख का दिल, ट्वीट कर कही ये बात

ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइट करते हुए महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे मौके पर बॉलीवुड के किंग खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-08-06 10:06 GMT

महिला हॉकी टीम और शाहरुख खान (डिजाइन फोटो)

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) पदक घर नहीं ला पाई। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल (Bronze medal) के लिए फाइट कर रही थी, लेकिन ग्रेट ब्रिटेन (Britain) के हाथों हार गई।

कांस्य पदक के मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने भारतीय टीम को 4-3 से हरा दिया। ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइट करते हुए महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे मौके पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर रिएक्शन दिया है।

शाहरुख ने किया ट्वीट

महिला हॉकी टीम के लिए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'दिल टूटा है, लेकिन सिर ऊंचा रखने के लिए वजहें हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने बहुत अच्छा खेला है। आप ने भारत में सभी को प्रेरित किया है। सबसे बड़ी जीत यही है।'

लगातार बना रखी थी नजर

आपको बता दें कि महिला हॉकी टीम के सफर पर शाहरुख (Shahrukh Khan) ने लगातार नजर बना रखी थी। उन्होंने हर मौक पर टीम को साहस दिया था। इसके पहले भी जब भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था तब भी शाहरुख खान ने ट्वीट किया था। दरअसल, कोच सोर्ड मारजेन ने खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ लिखा था, 'सॉरी फैमिली, आने में फिर देरी होगी।' उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा, 'हां.. हां.. कोई दिक्कत नहीं है। बस आते हुए थोड़ा सोना (Gold) ले आना, अपने करोड़ों परिवार के सदस्यों के लिए। इस बार धनतेरस भी दो नवंबर को है। एक्स कोच- कबीर खान।'

पहली बार सेमी फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम पहली बार ओलंपिक (Tokyo Olympics) के सेमीफाइनल में पहुंची थी। वहीं टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के हर खिलाड़ी के प्रदर्शन की जमकर सराहना की जा रही है।  

Tags:    

Similar News