Sonakshi Sinha Top 10 Movies: ये 10 फिल्में सोनाक्षी सिन्हा के करियर की है सबसे बेस्ट फिल्में

Sonakshi Sinha Top 10 Movies: आइए आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-06-19 15:13 GMT

Sonakshi Sinha Top 10 Movies (Photo- Social Media)

Top 10 Movies of Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं, आज वह जिस मुकाम पर हैं, वहां उन्हें किसी खास पहचान की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि अपने काम के चलते सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड जगत में अपने पैर जमा चुकीं हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में हैं, वह 23 जून को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने वालीं हैं। शादी को लेकर सुर्खियों में छायीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक शानदार फिल्में की हैं, आइए आज हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

सोनाक्षी सिन्हा की टॉप 10 फिल्में (Sonakshi Sinha Superhit Films)

सोनाक्षी सिन्हा को भले ही उतनी फिल्में ऑफर नहीं हुईं, जितनी उन्हें मिलनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उसमें से कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा चुकीं हैं, यहां देखिए सोनाक्षी सिन्हा की टॉप 10 फिल्में -


1. दबंग

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम "दबंग" फिल्म के जरिए ही रखा था। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी सलमान खान के साथ बनी थी, सोनाक्षी सिन्हा को उनकी पहली ही फिल्म से शानदार पॉपुलैरिटी मिली थी। यदि आपने अब तक सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म को नहीं देखा है तो जरूर देखें।

2. अकीरा

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म "अकीरा" यदि आपने नहीं देखी है आज ही देखें, क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म जबरदस्त है। इस फिल्म में सोनाक्षी ने खूब एक्शन किया है, साथ ही उनकी एक्टिंग भी कमाल की है।

3. सन ऑफ सरदार

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म "सन ऑफ सरदार" ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ अजय देवगन और संजय दत्त भी लीड रोल में थे।

4. राउडी राठौर

सोनाक्षी सिन्हा की राउडी राठौर तो आज भी दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं, ये फिल्म इतनी मजेदार है कि दर्शक चाहे जितनी बार देखें बोर नहीं होंगे। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अपोजिट अक्षय कुमार थे।

5. आर राजकुमार

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म आर राजकुमार को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म 2013 से रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी जोड़ी शाहिद कपूर के साथ बनीं थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।

6. फोर्स 2

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म "फोर्स 2" 2016 में आई थी, इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की अदाकारी के दर्शक दीवाने हो गए थे। सोनाक्षी सिन्हा के साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में थे।

7. लुटेरा

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म "लुटेरा जब रिलीज हुई थी, तब भी उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। लुटेरा 2013 में आई थी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे।

8. हॉलीडे

जब भी सोनाक्षी सिन्हा की बेहतरीन फिल्मों की बात होती है तो उनकी फिल्म "हॉलीडे" का नाम जरूर लिया जाता है, ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार अक्षय कुमार संग जमी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

9. मिशन मंगल

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म "मिशन मंगल" के लिए भी खूब तारीफें बटोर चुकीं हैं। सोनाक्षी सिन्हा की ये फिल्म उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ ही अक्षय कुमार, विद्या बालन और तापसी पन्नू जैसे एक्टर्स थे।

10. इत्तेफ़ाक

सोनाक्षी सिन्हा की "इत्तेफ़ाक" 2017 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना अहम भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया था। 

Tags:    

Similar News