Tripti Dimri Bungalow: एनिमेल फेम तृप्ति डिमरी ने खरीदा इतना महंगा घर, दाम सुन उड़ जाएंगे होश

Tripti Dimri Bungalow: एनिमल मूवी से सुर्खियाँ बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री Tripti Dimri ने मुंबई में अपना खुद का बगलों खरीद लिया है, चलिए जानते हैं इसकी कीमत

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-08 09:19 GMT

Tripti Dimri Bungalow 

Tripti Dimri Bungalow : एनिमल फिल्म के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री Tripti Dimri की किस्मत ही पलट गई और रात-रातों वो बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गई। इस समय तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के पास आने वाले दिनों में कई सारी फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इस समय तृप्ति डिमरी का करियर बुलंदियों पर हैं। भले ही एनिमल में उन्होंने सहायक अभिनेत्री का किरदार निभाया था। लेकिन इसके बावजूद भी तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के अभिनय ने लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है। इससे पहले लैला मजनू अभिनेत्री के लिए पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। इस समय Tripti Dimri बॉलीवुड इंड्रस्टी में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक बन गई है। तृप्ति डिमरी ने करियर में सफतता के साथ की रियल स्टेट में अपना पैसा इवेंट करना शुरू कर दिया है। 

तृप्ति डिमरी ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा (Tripti Dimri Bungalow Price)-


बॉलीवुड एक्ट्रेस Tripti Dimri ने मुंबई में 14 करोड़ का अपना बंगला खरीदा है। यह मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड के प्रमुख इलाके में स्थित है। और बता दे कि यह कुल 2,226 वर्ग फुट में फैला हुआ है। जिसमें न केवल 2,194 निर्मित क्षेत्र बल्कि जमीन भी शामिल है। एक्ट्रेस ने ये घर अपने पूर्व मालिकों सेड्रिक पीटर फर्नांडीस और मार्गरेट एनी मैरी फर्नांडीस से खरीदा है। 

तृप्ति डिमरी नेटवर्थ (Tripti Dimri Net Worth)-

यदि हम तृप्ति डिमरी के कुल नेटवर्थ के बारे में बात करें तो तृप्ति डिमरी के पास कुल संपत्ति 20-30 करोड़ रूपए के करीब है। तृप्ति डिमरी की कमाई का सोर्स फिल्मों के अलावा विज्ञापन हैं। 

तृप्ति डिमरी अपकमिंग मूवी (Tripti Dimri Upcoming Movie)-


तृप्ति डिमरी ने अपने फिल्मी (Tripti Dimri Movie) करियर की शुरूआत लैला-मजनू से की थी। जिसके बाद तृप्ति की फिल्म बुलबुल आई थी। जोकि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में Tripti Dimri के अभिनय की तारीफ की गई थी। इसके बाद Animal Movie ने तृप्ति के करियर में चार-चांद लगा दिया। आने वाले दिनों में तृप्ति डिमरी विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ बैड न्यूज में नजर आएंगी। इसके अलावा राजुकमार राव के साथ विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो, तो वहीं कार्तिक आर्यन के साथ भूल भूलैया 3 में भी नजर आएंगी। इसके अलावा अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन के साथ एक रोमांटिक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। 

Tags:    

Similar News