Tunisha Sharma Death: एक और सितारे की मौत बनी राज, तुनिशा की डेथ के ये सवाल आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे

Tunisha Sharma Death: साल 2022 जाते-जाते बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। 20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने मुंबई में शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही आत्महत्या कर ली।

Update: 2022-12-25 02:55 GMT

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के सवाल आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे: Photo- Social Media

Tunisha Sharma Death: साल 2022 के खत्म होने से पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। 20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने मुंबई में शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही आत्महत्या कर ली। तुनिशा ने अपने को –स्टार जीशान खान (Zeeshan Khan) के मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि तुनिशा सुसाइड से पहले तक काफी नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

पुलिस ने जीशान को किया गिरफ्तार

तुनिशा शर्मा की मां द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद को-एक्टर जीशान खान को मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जीशान पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगाई गई है। उसे आज यानी रविवार को मुंबई की वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि तुनिशा और जीशान दोनों अच्छा बांड शेयर करते थे। आत्महत्या के लिए तुनिशा ने अपने को-स्टार का ही मेकअप रूम क्यों चुना। इसको लेकर जीशान संदेह के घेरे में है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मर्जी से मौत को गले लगाने वालों की सूची में तुनिशा शर्मा के रूप में एक और नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले भी कई टीवी और फिल्म कलाकार आत्महत्या कर चुके हैं। इसी साल 16 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। वैशाली के अलावा जिया खान, सुशांत सिंह राजपूत, प्रेक्षा मेहता, प्रत्यूषा बनर्जी और सेजल शर्मा तक कई नाम हैं, जिन्होंने खुदखुशी कर ली।


सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। यह हाल के दिनों में बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुसाइड का सबसे चर्चित केस है। इस मामले ने खासा तूल पकड़ा था। मामले को लेकर राजनीतिक घमासान भी खूब मचा था। 34 वर्षीय एक्टर के इस कदम से हर कोई हतप्रभ था। सुशांत के डिप्रेशन में होने की अफवाह थी। हालांकि, अभी तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत रहस्य बनी हुई है।


जिया खान (Zia Khan)

आमिर खान की चर्चित मूवी में गजनी में नजर आने वाली अभिनेत्री जिया खान 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत मिली थीं। 25 वर्षीय अभिनेत्री की मौत को शुरूआत में आत्महत्या के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन मामले में मोड़ तब आया जब जिया की मां ने मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर अपनी बेटी का कातिल बताया। मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा है लेकिन अभी तक ये किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। 

Tags:    

Similar News