Ulajh Trailer Out: साजिशो की जाल में फंसी जान्हवी कपूर, फिल्म उलझ का ट्रेलर जारी

Ulajh Trailer Review: जान्हवी कपूर की राजनैतिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म Ulajh का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कैसा-है फिल्म का ट्रेलर

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-16 07:01 GMT

Ulajh Trailer Out

Ulajh Trailer Out: जान्हवी कपूर की फिल्म Ulajh का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म जान्हवी कपूर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। आजतक जान्हवी कपूर ने जिन किरदारों को निभाया है। उन किरदारों से एकदम अगल है Ulajh फिल्म में जान्हवी कपूर का किरदार, चलिए जानते हैं कैसी है जान्हवी कपूर की फिल्म Ulajh का ट्रेलर और कब रिलीज होगी फिल्म तथा अन्य जानकारी 

जान्हवी कपूर फिल्म उलझ ट्रेलर रिव्यू (Janhvi Kapoor Movie Ulajh Trailer Review In Hindi)- 

Full View


जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Ulajh का ट्रेलर जारी, ये एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। जिसमें जान्हवी कपूर एक IFS के किरदार में नजर आने वाली है।फिल्म उलझ आपको एक रोलरकोस्टर यात्रा पर ले जाने वाली है। जान्हवी कपूर द्वारा अभिनीत सुहाना नाम की एक युवा राजनायिक के जीवन को इस फिल्म में दिखाया गया है। जिसका जीवन धोखे व साजिशों के जाल में फंसने के बाद एक बड़ा मोड़ लेता है। गुलशन देवैया इस फिल्म में जान्हवी से कहते हुए नजर आते हैं कि- सुहाना तुन्हें क्या लगता है, तुमने जो कुछ भी किया, देश के लिए किया? विश्वासघात, वफादारी, ये सिर्फ हम जैसे लोगों को फंसाने के लिए बनाए गए शब्द हैं। ये राष्ट्र सीमाएं तो बस रेत पर खींची गई रेखाएँ हैं, उनका कोई मूल्य नहीं है। जिसपर जान्हवी कपूर कहती है कि- विश्वासघात की कीमत जीवन है- अपना दे दो या किसी और का ले लो। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जान्हवी कपूर की एक्टिंग व फिल्म के ट्रेलर की चर्चा होने लगी। अब दर्शकों को फिल्म (Ulajh Movie) के रिलीज का इंतजार हैं। 

उलझ मूवी कब रिलीज होगी (Janhvi Kapoor Ulajh Release Date)-

जान्हवी कपूरी (Janhavi Kapoor) की फिल्म Ulajh की शूटिंग पिछले साल ही पूरी हो चुकी थी। अब जाकर फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ गया है। बता दे कि ये एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म होगी। जोकि सिनेमाघरो में 2 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है। पहले फिल्म (Ulajh Movie) जुलाई के महीने में रिलीज होने वाली थी। 

उलझ मूवी कास्ट (Ulajh Movie Cast)-

उलझ मूवी (Ulajh Movie) में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के अलावा राजेश तेलंग, मियांग चांग, आदिल हुसैन, राजेंद्र गुप्ता व जितेंद्र जोशी व अन्य किरदार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News