Usha Uthup Net Worth: द क्वीन ऑफ इंडियन पॉप ऊषा उत्थुप जानिए कितनी हैं अमीर

Usha Uthup Net Worth In Rupees: भारतीय सिनेमा जगत की द क्वीन ऑफ पॉप के नाम से मशहरू उषा उत्थुप के दूसरे पति का हुआ निधन, जानिए ऊषा उत्थुप के पास कुल कितनी संपत्ति है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-07-09 10:48 IST

Usha Uthup Net Worth 

Usha Uthup Net Worth: बॉलीवुड व भारतीय सिनेमा की क्वीन ऑफ पॉप के नाम से मशहूर सिंगर ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। जिसके पीछे की वजह है Usha Uthup के दूसरे पति Jani Chacko Uthup की हार्ट अटैक की वजह से मृत्यु हो गई है। Usha Uthup ना केवल अपने पॉप गानों की वजह से ही अपितु अपनी निजी जीवन की वजह से भी काफी चर्चाओं में रही हैं। Usha Uthup पहले से ही शादीशुदा थी, इसके बावजूद भी उनको Joni Chacko Uthup से प्यार हो गया। और दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा की दोनों ने एक-दूसरे संग शादी कर ली। Usha Uthup भारतीय सिनेमा की क्वीन ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हैं। Usha Uthup ने लगभग सभी भाषाओं में गाना गाया हैं। चलिए जानते हैं Usha Uthup के नेटवर्थ के बारे में 

ऊषा उत्थुप नेटवर्थ (Usha Uthup Net Worth In Hindi)-

भारतीय पॉप आइकन उषा उत्थुप 76 साल (Usha Uthup Age)  की हैं और वे 53 सालों से गा रही हैं। वे जैज़, लोक, पॉप, रॉक और बांग्ला, असमिया, गुजराती, तमिल, मलयालम सहित कुल 17 भारतीय भाषाओं और आठ विदेशी भाषाओं में गा सकती हैं। उन्होंने भारत का नाम विदेशों में भी रोशन किया है। यदि हम Usha Uthup के नेटवर्थ के बारे में बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऊषा उत्थुप के पास कुल 2.3 M (Usha Uthup Net Worth) के करीब संपत्ति है। 

ऊषा उत्थुप फैमिली (Usha Uthup Family In Hindi)-

गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप (Usha Uthup Husband) का 78 साल की उम्र में सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। रात में घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उषा उत्थुप के परिवार में बेटा सनी (Usha Uthup Som) और बेटी अंजलि (Usha Uthup Daughter) हैं। गायिका का विवाह पहले दिवंगत रामू (Usha Uthup First Husband) से हुआ था। उषा उत्थुप को इस साल 25 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म भूषण (Usha Uthup Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया। गायिका को देव आनंद ने खोजा था, जिन्होंने उन्हें 1971 में अपनी फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बॉलीवुड में अवसर दिया था। 

ऊषा उत्थुप के गाने (Usha Uthup Songs)-

यदि हम ऊषा उत्थुप के मशहूर गानों की बात करें तो इस लिस्ट में "हरि ओम हरि", "दोस्तों से प्यार किया", "वन टू चा चा चा" और अन्य गानें शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News