Varun Dhawan Baby John : बेबी जॉन फिल्म से धूम मचाएंगे वरूण धवन, सामने आया टीजर

Varun Dhawan Baby John : वरुण धवन एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का जलवा बड़े पर्दे पर दिखाते हुए नजर आयेंगे। उनकी अगली फिल्म के टाइटल का ऐलान कर दिया गया है।जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Update: 2024-02-05 12:33 GMT

Baby John (Photos - Social Media)

Varun Dhawan Baby John : वरुण धवन को लंबे समय से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन अब एक्टर की आने वाली फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। उन्हें जल्द ही फिल्म बेबी जॉन में देखा जाएगा जिसका छोटा सा टीजर अभी सामने आया है। इस टीजर वीडियो में कोई डायलॉग नहीं है बल्कि सिर्फ गाना सुनने को मिल रहा है। इसी साल 31 मई को यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज की जायेगी।

कैसा है टीजर

फिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत में वरुण को अपने पैरों से धूल उड़ाते हुए देखा जा रहा है। एक्टर के हाथ से खून निकल रहा है। चारो तरफ आग ही आग नजर आ रहा है। उसके साथ ही साथ वरुण के आस पास बाज़ भी घूमते दिखाई दे रहे हैं।वह हथियारों से बनी हुई है खतरनाक कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उन्हें किसी साउथ सितारे की तरह शर्ट और लूंगी में देखा जा रहा है। फिल्म बदलापुर के बाद यह दूसरी बार है जब वरुण को इस तरह के इंटेंस लुक में देखा जा रहा है। टीजर वीडियो बहुत छोटा है इसलिए ज्यादा उम्मीद लगाना सही नहीं होगा। इसके आखिर में वरुण धवन को शर्टलेस होकर गोलियां बरसाते देखा जा रहा है।



ये कलाकार आएंगे नजर

इस शानदार फिल्म में साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी को देखा जाएगा। जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसे साल 2024 की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट फिल्म बताया जा रहा है। जियो स्टूडियो के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक ए कलीसवरन है।

Tags:    

Similar News