Bhediya 2 Release Date: स्त्री 2 के बाद अब आएगी वरूण धवन की फिल्म भेड़िया 2, जाने रिलीज डेट

Bhediya 2 Release Date: वरूण धवन की फिल्म भेड़िया के सीक्वल को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है, चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-23 04:43 GMT

Varun Dhawan Movie Bhediya 2 Release Date (Image- Social Media) 

Bhediya 2 Release Date: मडॉक फिल्म्स के लिए ये साल काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ है। क्योंकि एक बाद एक मडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही हैं। सबसे पहले Munjya और अब Stree 2 जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही हैं। और एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही हैं। इसी बीच अब मडॉक फिल्म्स की एक और फिल्म भेड़िया के सीक्वल को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। भेड़िया मडॉक फिल्म्स का एक ऐसा पात्र बन गया है। जोकि मूंज्या के अंत में भी नजर आया था। तो वहीं Stree 2 में सरकटे से लड़ने के लिए अंत में भेड़िया आया था। और एक अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद से ही दर्शकों को Bhediya के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। चलिए जानते हैं कि भेड़िया 2 (Bhediya 2 Movie) कब रिलीज होगा। 

भेड़िया 2 कब रिलीज होगा (Varun Dhawan Movie Bhediya 2 Release Date)-

2022 में दिनेश विजान की फिल्म Bhediya जिसमें कृति सेनन, वरूण धवन मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में वरूण धवन ने भेड़िया का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों को ने काफी पसंद भी किया था। तो वहीं स्त्री 2  में Bhediya के कैमियो ने इस किरदार को और जीवंत कर दिया है। स्त्री 2 ने न केवल अपनी रोमांचक कहानी से दर्शकों को आकर्षित किया है। बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई भी की है। महज एक हफ्ते में स्त्री 2 ने 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

रिपोर्ट्स कि माने तो वरूण धवन की फिल्म Bhediya 2 दर्शकों को इस साल तो नहीं क्योंकि इस साल वरूण धवन की फिल्म बेबी जॉन दिसंबर में रिलीज हो रही हैं। बल्कि अगले साल यानि 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं। अब देखने लायक होगा कि दिनेश विजान भेड़िया 2 की कहानी में क्या नया लाने वाले हैं।  

Tags:    

Similar News