Vedaa Collection Day 1: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म वेदा हिट या फ्लॉप जाने

Vedaa Box Office Collection Day 1: जॉन अब्राहम शरवरी वाघ की फिल्म Vedaa सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, चलिए जानते हैं पहले दिन वेदा ने कितना कलेक्शन किया है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-15 13:22 GMT

Vedaa Box Office Collection Day 1 

Vedaa Collection Day 1: जॉन अब्राहम (Jonh Abraham), शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की फिल्म वेदा (Vedaa Movie) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। आज ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वेदा मूवी में जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में हैं। लेकिन वेदा की पूरी कहानी शरवरी वाघ के ईर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। फिल्म का फर्स्ट हाल्फ तो काफी बेहतरीन है। लेकिन फिल्म का सकेंड हाल्फ उतना अच्छा नहीं है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती हैं ऐसा लगता है कि हमने ये कहानी कही देखी है। चलिए जानते हैं जॉन अब्राहम की फिल्म Vedaa दर्शकों को कितनी पसंद आई है। और पहले दिन कितना कलेक्शन (Vedaa Box Office Collection) किया है।  

वेदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Vedaa Box Office Collection Day 1)-

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा (Vedaa Movie) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यदि हम फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी ऊँच-नीच पर आधारित है। जिसमें जॉन अब्राहम शरवरी वाघ को ऊँच जाति के लोगों से बचाते हुए नजर आते हैं। तो वहीं तमन्ना भाटिया ने जॉन अब्राहम की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरूआत में आपको लगेगा ही नहीं की इस फिल्म में एक्शन देखने को मिल सकता है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है। ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलता है। 

जॉन अब्राहम (Jonh Abraham) की फिल्म वेदा को कही ना कहीं कलेक्शन के मामले में पहले दिन निराशी झेलनी पड़ी है। क्योंकि वेदा की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर Stree 2, Khel Khel Mein, Thangalaan, Double Ismart के साथ थी। यही वजह है कि सिनेमाघरों में वेदा मूवी के लिए दर्शकों को काफी कम दर्शक मिले हैं। यदि हम वेदा के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो वेदा ने पहले दिन अभी तक 1.50 करोड़ रूपए (Vedaa Collection Day 1) तक का कलेक्शन किया है। 


Tags:    

Similar News