Virat And Anushka : दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ मैच जीतने के बाद विराट कोहली को बेटी वामिका पर प्यार आया

विराट कोहली ने मैच जीतने के बाद स्टेडियम में बैठी बेटी वामिका को खास अंदाज में अभिवादन किया।

Written By :  Priya Singh
Update: 2021-12-31 10:13 GMT

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Virat Kohli And Anushka Sharma: सोशल मीडिया पर क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को काफी सारे फैन क्लब ने अपने पेज पर शेयर किया है। तेजी से शेयर हो रहे वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसका कारण है कि वीडियो वाकई में बहुत प्यारा है। और वीडियो को इतना प्यार मिलने की वजह विराट - अनुष्का की बेटी वामिका है। दरअसल इस वीडियो में वामिका- विराट और अनुष्का के प्यारे से दिल छूने वाले इशारे को देखा जा सकता है।

विराट के स्वीट जेस्चर ने दर्शकों का दिल जीता

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा यह वीडियो गुरुवार के क्रिकेट मैच का है। इस दिन भारतीय टीम ने तीन टेस्टे मैंचों की श्रृंख्ला के पहले मैच में दक्षिण अफ्रिका को हरा दिया। इसके बाद क्या था, क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसी खुशी में उन्होंने अपनी बेटी वामिका की ओर एक स्वीट जेस्टचर का प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने अपनी खुशी का प्रदर्शन करते हुए बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की हाथ लहराया। जिसके बाद सभी का ध्यान उनकी ओर चला गया।

स्टेडियम के सदस्यों द्वारा विराट के अनुरोध का सम्मान किया गया

लेकिन इन सबके बीच क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की निजता का ख्याल रखते हुए स्टेडियम में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की ओर कैमरा को मूव नहीं किया गया। विराट और अनुष्का ने वामिका को लाइमलाइट से दूर रखने के लिए सभी से अनुरोध किया है। स्टार कपल के अनुरोध का सम्मान करते हुए कोई भी उनकी बेटी को अपने कैमरे में कैद नहीं करता है। जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हरा दिया। पहली पारी के दौरान विराट ने 35 रन का योगदान दिया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 18 रन बनाए।

फैन क्लब ने वामिका की तस्वीर शेयर की

बता दें कि विराट कोहली (Virat Kohli) और भारतीय टीम को समर्थन करने के लिए अनुष्का अक्सर स्टेडियम में उपस्थित रहती हैं। इसबार अनुष्का और वामिका को चौथे और पांचवें दिन स्टेडियम में देखा गया। बुधवार को फैन क्लबों ने अनुष्का और वामिका की एक तस्वीर भी साझा की थी। तस्वीर में एक साल की वामिका के चेहरे पर दिल का इमोजी लगाया गया था। दंपति ने अक्सर पपराज़ी से उनकी तस्वीरें क्लिक न करने का अनुरोध किया है। हाल ही में जब यह जोड़ा दक्षिण अफ्रीका की यात्रा कर रहा था, विराट ने पापराज़ी से संपर्क किया और उनसे वामिका की तस्वीरें न लेने का अनुरोध किया। बाद में अनुष्का ने उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। 

Tags:    

Similar News