Virat Kohli-Anushka Sharma ने Vamika संग किया ट्रिप एंजॉय, Virushka की ट्रैकिंग की तस्वीरें हुईं वायरल

Virat Kohli Anushka Sharma in Rishikesh: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ऋषिकेश की ट्रीप पर हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2023-02-01 08:12 GMT

Virat Kohli Anushka Sharma (Image: Social Media)

Virat Kohli Anushka Sharma in Rishikesh: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ऋषिकेश की ट्रिप पर हैं। ये जोड़ी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इतना ही नहीं ये कपल गोल्स हमेशा लोगों को इंस्पायर भी करते हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का की ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरी आश्रम (Dayanand Giri Ashram) से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। अब ठीक इस बीच, अनुष्का और विराट ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जंगल में अपनी ट्रैकिंग की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ उनकी बेटी वमिका (Vamika Kohli) भी नजर आ रही हैं। 

विराट और अनुष्का ने शेयर की ट्रैकिंग की तस्वीरें

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम (Virat Kohli Instagram) से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्हें और अनुष्का शर्मा को ट्रैक के बीच में देखा जा सकता है। साथ ही दोनों की पीठ कैमरे की तरफ है। विराट हुडी, ट्रैक्स, स्पोर्ट्स शूज में नजर आ रहे हैं और उनकी पीठ पर एक बड़ा सा बैग है। इस बैग में उनकी बेटी वामिका को देखा जा सकता है, जो कोहली के कंधे पर बैठकर जंगल की सैर कर रही हैं। उनसे कुछ कदम आगे अनुष्का चलती हुई दिख रही हैं। अनुष्का को हुडी, ट्रैक्स और बूट्स के साथ एक लंबा कोट पहने देखा जा सकता है।



यह प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

अनुष्का शर्मा ने भी तस्वीरें शेयर की

विराट के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम (Anushka Sharma Instagram) हैंडल पर अपने ट्रैक से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जहां एक पिक में देख सकते हैं कि कैसे विराट कोहली अपनी बेटी वामिका को पकड़कर उसे नदी के पानी को छूने दे रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में हम अनुष्का और विराट को बेटी के साथ पहाड़ चढ़ते हुए देख सकते हैं।



इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ऋषिकेश यात्रा की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। वायरल तस्वीरों में इस कपल को ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में पूजा करते हुए देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का आश्रम में सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठानों में भी हिस्सा लिए और फिर भंडारे का आयोजन भी किया। 

Tags:    

Similar News