ये है इंडिया का 'सबसे बड़ा कलाकार', सहारनपुर पहुंचने पर हुआ कुछ ऐसा स्वागत

Update: 2017-07-10 10:50 GMT

सहारनपुर: सोनी टीवी पर प्रसारित हुए रियलिटी शो सबसे बड़ा कलाकार में सहारनपुर के सात साल के नन्हें कलाकार विरद त्यागी को विनर घोषित किया गया है। आज विरद त्यागी सहारनपुर लौटा तो उसके स्वागत में सहारनपुर वासियों ने पलकें बिछा दी।

-विरद त्यागी नामक इस नन्हें कलाकार ने रातों रात सहारनपुर का नाम इंडिया में रोशन कर दिया और इंडिया का सबसे बड़ा कलाकार बन गया है।

-सहारनपुर के शारदा नगर निवासी ललित त्यागी का सात वर्षीय पुत्र विरद त्यागी यहां के एथिनिया प्रीप स्कूल कक्षा तीन का छात्र है।

-वह काफी समय से समर कैंपों में भाग लेकर नृत्य और कला के गुण सीखता आ रहा है।

-जिस वक्त सोनी टीवी पर सबसे बड़ा कलाकार नामक रियलिटी शो शुरु हुआ, तो विरद त्यागी ने अपनी अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

आगे की स्लाइड में जानिए विरद से जुडी ख़ास बातें और देखिए उनकी तस्वीरें

-रविवार की रात आठ से नौ बजे तक सोनी टीवी पर यह कार्यक्रम प्रसारित हुआ।

-इस कार्यक्रम विरद त्यागी ने दमदार प्रस्तुति दी।

-कभी लड़का तो कभी लड़की और शायर बनकर विरद ने हर एक्टिंग में कमाल कर दिया।

-शो में रवीना टंडन, अरशद वारसी और वर्मन इरानी होस्ट कर रहे थे।

आगे की स्लाइड में जानिए विरद से जुडी ख़ास बातें और देखिए उनकी तस्वीरें

-सभी जानना चाहते थे कि कौन सा नन्हा कलाकार विजेता बनेगा।

-अपनी उम्दा एक्टिंग से न सिर्फ विरद ने सभी जज बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

-अंत में जब विनर की घोषणा की गई तो सभी की सांसे थमी थी।

-विरद की मां शीतल त्यागी और पिता ललित त्यागी का कहना है कि विरद सहारनपुर के एथिनिया स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है।

आगे की स्लाइड में जानिए विरद से जुडी ख़ास बातें और देखिए उनकी तस्वीरें

-उन्होंने बताया कि विरद ने इस शो में भाग लेने से पहले और बाद में भी बेहद ही कड़ी मेहनत की है।

-पढ़ाई के साथ साथ वह एक्टिंग भी भी बराबर ध्यान देता है। उसने क ई तरह के किरदार निभाकर अपनी उम्दा एक्टिंग से बाजी मारी।

आगे की स्लाइड में जानिए विरद से जुडी ख़ास बातें और देखिए उनकी तस्वीरें

-सोमवार की दोपहर विरद अपने परिवार के साथ सहारनपुर पहुंचा, तो रेलवे स्टेशन से लेकर उसके घर तक उसका स्वागत करने वालों की भीड़ लगी थी।

-हर कोई विरद को अपने हाथ में उठाकर उसका स्वागत कर रहा था।

आगे की स्लाइड में देखिए विरद के स्वागत की तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए विरद के स्वागत की तस्वीरें

 

Tags:    

Similar News