The Kerala Story: क्या वाकई सच है 'द केरल स्टोरी' की कहानी, इस रिपोर्ट में जानिए पूरा सच

The Kerala Story: एक्ट्रेस अदा शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस फिल्म में 32 हजार लड़कियों के केरल से गायब होने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं कितनी सच है इस फिल्म की कहानी?

Update: 2023-04-29 12:51 GMT
The Kerala Story (Image credit: Instagram)

The Kerala Story: इन दिनों एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से काफी विवाद छिड़ गया है। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओ पर आधारित है, लेकिन सवाल यह है कि अगर किसी राज्य से 32 हजार लड़कियां धर्म बदलकर आतंकी संगठन में शामिल हो जाएंगी तो किसी को पता नहीं चलेगा?

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे हिंदू लड़कियों को पूरी प्लानिंग के साथ फंसाया जाता है। पहले उन्हें इस्लाम के करीब लाया जाता है और फिर लव जिहाद के जरिए उनकी मुस्लिम लड़कों से शादी करवाई जाती है और फिर नर्स बनने के लिए उन्हें विदेश भेज दिया जाता है, जहां वो ISIS के चंगूल में फंस जाती हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोग दो वर्ग में बंट गए हैं। ट्विटर पर गई तरह की राय रखी जा रही है। जहां कुछ लोग इस फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म को एक एजेंडा बता रहे हैं।

क्या है 32 हजार लड़कियों का सच?

फिल्म बन चुकी है और इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, लेकिन इस फिल्म में जो 32 हजार लड़कियों का इस्लाम कबूल करने दावा किया गया है, वह सच है या झूठ उसके बारे में उसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। दरअसल, इस फिल्म के डायरेक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर बात की थी। जहां उनके पूछा गया था कि उन्हें 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन का आंकड़ा कहां से मिला? जिस पर उन्होंने कहा था;

‘साल 2010 में केरल के तत्कालीन सीएम ओमन चांडी ने विधानसभा के सामने एक रिपोर्ट रखी थी। उन्होंने कहा था कि हर साल लगभग 2,800 से 3,200 लड़कियां इस्लाम धर्म अपना रही हैं। बस इससे अगले 10 सालों का हिसाब लगा लें। ये संख्या 30 से 32 हज़ार होती है। हालांकि, उनके सामने कैमरे पर ओमन चांडी ने इस बात से इंकार कर दिया था और कहा था कि केरल में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।'

क्या कहा था ओमन चांडी ने?

'द केरला स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने दावा किया कि ओमन चांडी ने 2010 में विधानसभा में लड़कियों के धर्म परिवर्तन से जुड़ा बयान दिया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमन चांडी ने साल 2010 में नहीं, बल्कि 25 जून 2012 को कोर्ट में इस मसले पर बयान दिया था। उनका बयान कुछ इस तरह था;

‘25 जून को केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने विधानसभा में बताया था कि 2006 से राज्य में 2,667 लड़कियों ने इस्लाम धर्म अपनाया है।’

तो एक तरह से देखा जाए ओमन चांडी ने अपने बयान में ये नहीं बोला था कि केरल में हर साल 2,667 लड़कियों का इस्लाम में धर्म परिवर्तन हुआ। उन्होंने जो आंकड़ा दिया वो करीब साढ़े छह साल का था। यानी केरल में साढ़े छह साल में 2,667 लड़कियों ने इस्लाम धर्म अपनाया था। एक बात ये भी ध्यान देने वाली है कि महिलाओं के ISIS में शामिल होने पर ओमन चांडी ने कुछ नहीं बोला था। सीधे शब्दों में कहें तो केरल में कुल 32 हजार लड़कियों ने इस्लाम धर्म कबूल किया, इसका कोई सॉलिड प्रूफ नहीं है।

बता दें कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' 5 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। इसे विपुल अमृत लाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धी इदनानी, विजय कृष्णा, प्रणय पचौरी और प्रणव मिश्रा जैसे कलाकार हैं।

Tags:    

Similar News