Shiv Thakare Girlfriend: कौन है शिव ठाकरे की गर्लफ्रेंड जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर की साझा

Shiv Thakare Girlfriend Name: बिग बॉस 16 फेम कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें साझा की है, चलिए जानते हैं कौन है इनकी गर्लफ्रेंड

Update: 2024-08-01 07:56 GMT

Shiv Thakare Girlfriend Name ( Image- Social Media) 

Shiv Thakare Girlfriend Name: बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट Shiv Thakare इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। कुछ समय पहले Shiv Thakare का नाम डेजी शाह (Daisy Shah) के साथ जुड़ा था। तो वहीं अब जाकर शिव ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद Shiv Thakare के फैंस समेत हर कोई जानना चाहता है कि Shiv Thakare की गर्लफ्रेंड कौन है। 

शिव ठाकरे की गर्लफ्रेंड कौन हैं (Who is Shiv Thakare Girlfriend)-

शिव ठाकरे (Shiv Thakare)  मराठी बिग बॉस के विनर रह चुके हैं। जिसके बाद वो हिंदी Bigg Boss का हिस्सा बने। भले ही Shiv Thakare Bigg Boss 16 ना जीत पाए हो। लेकिन उन्होंने अपने व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। जिसके बाद से Shiv Thakare को पसंद करने वालो की तदाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस से निकलने के बाद शिव ठाकरे ने बहुत से रियलटी शो किए। 

लेकिन जब भी Shiv Thakare से या उनकी माँ से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में या उनकी होने वाली पत्नी के बारे में पूछा जाता था। तो वो कहते थे कि उनकी माँ जिसको पसंद करेंगी। वो उसी से शादी करेंगे। लेकिन अब जाकर Shiv Thakare को उनकी लाइफ पार्टनर मिल चुकी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें Shiv Thakare के साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है। जिसके सर पर शिवठाकरे किस करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन Shiv Thakare ने अपनी मिस्ट्री गर्ल का फेस छुपाया हुआ है। 

जिसके बाद हर कोई ये जानना चाहता हैं कि Shiv Thakare के साथ नजर आ रही ये मिस्ट्री गर्ल कौन हैं। बता दे कि Shiv Thakare ने अभी तक अपनी मिस्ट्री गर्ल का नाम नहीं बताया है। लेकिन Shiv Thakare का नाम कई समय से Daisy Shah के साथ जुड़ा है। तो वहीं Shiv Thakare के साथ नजर आ रही लड़की को लोग डेजी शाह बता रहे हैं। तो वहीं कई लोगो का कहना है कि Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट और Shiv Thakare की दोस्त Nimrit Kaur हैं। अब ये तो Shiv Thakare ही बता सकते हैं। 

Tags:    

Similar News