Yo Yo Honey Singh ने याद किया बुरा वक्त, इन कलाकारों को दिया धन्यवाद

कुछ ऐसा ही विचार पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह का भी है। वो कई शानदार और हिट गाने दे चुके हैं। उनके गानों को यूथ खूब पसंद करते  है।

Update: 2020-09-12 03:44 GMT
हनी सिंह को अपनी नशे की लत की वजह से कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। यो यो हनी सिंह के मुताबिक, नशे की लत के चलते एक समय पर वह डिप्रेशन  में चले गए थे।

मुंबईः सुख के सब साथी दुख में ना कोई,जो दुख में साथ खड़े वहीं सच्चा साथी होगा। ये हम नहीं सदियों से कही जा रही है। चाहे आम हो या खास सुख में तो हजारों भीड़ अच्छी लगती है, लेकिन जब परेशानी खड़ी हो तब ऐसे दोस्त की जरूरत होती है जो साथ दें। कुछ ऐसा ही विचार पॉप स्टार और कंपोजर यो यो हनी सिंह का भी है। वो कई शानदार और हिट गाने दे चुके हैं। उनके गानों को यूथ खूब पसंद करते है।लेकिन हनी सिंह को अपनी नशे की लत की वजह से कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। यो यो हनी सिंह के मुताबिक, नशे की लत के चलते एक समय पर वह डिप्रेशन में चले गए थे।

यह पढ़ें..यूपी में हाहाकार: कोरोना ने मचाया इस जिले में प्रकोप, आए इतने मामले…

बाई-पोलर डिसऑर्डर के खिलाफ उनकी लड़ाई

यो यो हनी सिंह ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को डिप्रेशन और बाई-पोलर डिसऑर्डर के खिलाफ उनकी लड़ाई में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया। रैपर यो यो हनी सिंह कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूर हो गए थे, अब उन्होंने रिजेक्शन, डिप्रेशन, बाई-पोलर और शराब के बारे में भी बात की है। हनी सिंह की यात्रा प्रेरणादायक रही है क्योंकि उन्होंने जोरदार वापसी की है और अपने से जंग लड़कर सबको गलत साबित किया है।

ऐसे में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण वे लोग थे, जिन्होंने उनकी डिप्रेशन और बाईपोलर डिसऑर्डर के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद की। हनी सिंह बीच में कुछ समय के लिए ना सिर्फ मीडिया बल्कि अपने काम से भी दूर थे इसकी वजह उनकी नशे की लत और डिप्रेशन था लेकिन, अब खुद हनी सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।

Full View

एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि वह बीमार थे । उनकी रातों की नींद हराम हो चुकी थी। ऐसे में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने उनकी बहुत मदद की। दोनों ने ना सिर्फ उन्हें समझाया, बल्कि नशे और डिप्रेशन के खिलाफ जंग में भी उनके साथ खड़े रहे। दोनों ने हनी सिंह को डॉक्टर्स के नंबर देने के साथ उन्हें डिप्रेशन से बाहर निकलने में भी मदद की। हनी सिंह ने उन दिनों को याद करते हुए कहा- 'वैसे तो इंडस्ट्री में कई लोग हैं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया। शाहरुख और दीपिका ने मेरी बहुत मदद की।

यह पढ़ें..यात्रीगण ध्यान दें: आज से दौड़ेंगी ये 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जान लें जरुरी नियम

Full View

हनी सिंह के अनुसार दीपिका भी इस दौर से गुजर चुकी हैं तो उन्होंने मुझे दिल्ली स्थित एक डॉक्टर का नंबर दिया। सभी ने मेरे ठीक होने की प्रार्थना भी की। एक कलाकार दर्शकों के लिए आइने की तरह होता है, तो वह अपने जीवन के हर हिस्से को शेयर क्यों नहीं कर सकता।

Tags:    

Similar News