जायरा के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने कराया था मामला दर्ज

Update: 2017-12-11 02:33 GMT

मुंबईः पुलिस ने दिल्ली-मुंबई विमान में एक्ट्रेस जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नाम विकास सचदेवा है और उसकी उम्र 39 साल है। विकास अंधेरी ईस्ट का रहने वाला है। हालांकि, व्यक्ति की पहचान जाहिर नहीं की है और ना ही कोई अन्य ब्यौरा दिया है।

यह भी पढ़ें...फ्लाइट मेें एक्ट्रेस जायरा हुईं छेड़छाड़ की शिकार, देखें VIDEO

‘दंगल’ की एक्ट्रेस जायरा वसीम ने आरोप लगाया था कि विस्तारा की एक उड़ान में यात्रा के दौरान एक अधेड़ सहयात्री ने उनके साथ छेड़छाड़ की। मुंबई पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Tags:    

Similar News