Etawah News: शिवपाल की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए सैकड़ों बीजेपी समर्थक, भाजपा को बताया भ्रष्ट

Etawah News: इटावा में सुनील यादव ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुनील यादव कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चले गए थे और सपा का दामन छोड़ दिया था। फिर एक बार सुनील यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में वापस लौट आए।

Update: 2023-05-05 14:51 GMT

Etawah News: यूपी के इटावा में जैसे-जैसे नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही यहां के समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी में लंबे समय से रहे सुनील यादव कुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। फिर से वह समाजवादी पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हो गए। इस दरम्यिन शिवपाल यादव और उनके बेटे अंकुर यादव भी मौजूद थे। इन सपा समर्थकों ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट करार दिया।

सुनील यादव ने कहा- ‘भाजपा में प्यार नहीं मिला’

इटावा में सुनील यादव ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़ते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सुनील यादव कुछ समय पहले भारतीय जनता पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चले गए थे और सपा का दामन छोड़ दिया था। फिर एक बार सुनील यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में वापस लौट आए। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया कि समाजवादी पार्टी का संगठन समाजवादियों की विचारधारा पर है।

समाजवादी पार्टी से प्यार तभी वापस आए

उन्होंने कहा कि इस पार्टी में प्यार मोहब्बत है। इसी को लेकर हम फिर से वापस समाजवादी पार्टी में आ गए हैं। सुनील यादव ने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद हमें वह प्यार नहीं मिला, जो समाजवादी पार्टी में मिलता रहा है और इसीलिए फिर से हम समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा काम करते रहेंगे।

शिवपाल ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है, ऐसी सरकार मैंने अपने जीवन में नहीं देखी है। अब वक्त आ गया है जनता बीजेपी को बाहर का रास्ता जरूर दिखाएगी। शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धांधली के बल पर चुनाव को जीतना चाहती है और इसी को लेकर हम चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी की शिकायत करेंगे।

Tags:    

Similar News