Reliance Jio से सितम्बर में जुड़े 69 लाख ग्राहक: ट्राई

ट्राई की सितम्बर 2019 की नयी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में केवल जियो ने सितम्बर माह (2019) में उपभोक्ता जोड़े हैं। जियो को छोड़ बाकी सब टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल, वोडा-आईडिया और बीएसएनएल ने उपभोक्ता खोये हैं।

Update: 2019-11-20 13:17 GMT

लखनऊ: ट्राई की सितम्बर 2019 की नयी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में केवल जियो ने सितम्बर माह (2019) में उपभोक्ता जोड़े हैं। जियो को छोड़ बाकी सब टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल, वोडा-आईडिया और बीएसएनएल ने उपभोक्ता खोये हैं।

विस्तृत नेटवर्क और किफायती प्लान्स की वजह से जियो ने सितम्बर 2019 में 626417 ग्राहक जोड़े हैं।

ये भी पढ़ें...एयरटेल और वोडा-आइडिया के ब्लैकमेल के आगे ना झुके सरकार: जियो

इसके ठीक विपरीत टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी, एयरटेल ने इसी अवधि में सबसे ज़्यादा ग्राहक खोये हैं। जहाँ एयरटेल ने 220621 उपभोक्ता खोये, वहीँ दूसरी बड़ी कंपनी वोडा-आईडिया ने 206053 उपभोक्ता खोये हैं। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने भी इसी अवधि में 12832 उपभोक्ता खोये हैं।

ट्राई की इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में भी केवल जियो ने सितम्बर 2019 में उपभोक्ता जोड़े हैं- लगभग 69.83 लाख। इसी अवधि में वोडा-आईडिया ने 25.7 लाख और एयरटेल ने 23.8 लाख उपभोक्ता पूरे देश में खोये हैं।

ये भी पढ़ें...वाह रिलायंस जियो! आईएमसी 2019 में जियो ने बॉट को रखा दुनिया के सामने

Tags:    

Similar News