गजब का सूट! दोबारा चलने लगा लकवे का शिकार शख्स, ये रहा सबूत

यह चिकित्सा के क्षेत्र में किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इस मामले में थिबॉ के डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने एक्सपेरिमेंट के लिए यह कार्य किया था।

Update: 2023-07-13 02:06 GMT

लंदन: एक बार कोई व्यक्ति लकवे का शिकार हो जाये तो उसका अपने-आप चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल अब एक ऐसा सूट तैयार कर लिया गया है, जिसकी मदद से लकवे के शिकार लोग एक बार फिर चलना शुरू कर सकते हैं। फ्रांस का एक शख्स तब दोबारा से चलने लगा, जब उसे सूट 'एक्सोस्केलेटन' पहनाया गया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, इस नेता ने छोड़ा साथ

बता दें, 4 साल पहले 28 साल के थिबॉ एक नाइट क्लब में हादसे का शिकार हो थे, जिसके बाद उनको लकवा मार गया था। मगर अब फ्रांस के डॉक्टरों ने एक सूट तैयार किया, जिसकी मदद से थिबॉ चल पा रहे हैं। ये सूट दिमाग से नियंत्रित किया जा सकता है। यही वजह है कि लकवे का शिकार कोई भी व्यक्ति इसकी मदद से एक बार फिर चलने की सोच सकता है।

दिमाग से होता है नियंत्रित

पहले तो डॉक्टरों ने एक ऐसा सूट तैयार किया, जोकि थिबॉ के दिमाग से नियंत्रित होता हो। बाद में इसके लिए थिबॉ को महीनों तक ट्रेनिंग दी गई। अब ट्रेनिंग के बाद थिबॉ एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े हो पा रहे हैं और चल-फिर रहे हैं। 'एक्सोस्केलेटन' सूट उनके दिमाग के हिसाब से काम कर रहा है। उनके दिमाग के पास डॉक्टरों ने सेंसरों का एक सिस्टम फिट किया है।

यह भी पढ़ें: आ गयी बंपर भर्ती: जल्द करें आवेदन, कहीं निकल न जाए मौका

यह चिकित्सा के क्षेत्र में किसी उपलब्धि से कम नहीं है। इस मामले में थिबॉ के डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने एक्सपेरिमेंट के लिए यह कार्य किया था। अब ये सफल होता नजर आ रहा है, इसलिए अब बाकी लोगों के लिए भी ऐसे सूट को तैयार किया जाएगा, ताकि वह सभी एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

Tags:    

Similar News